
अल्लू अर्जुन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म एए23 को लेकर के एक नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि इसके पहले उनकी फिल्म राका के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस हैरान हो गए थे. ये कोई पहली बार नहीं है जब अल्लू-अर्जुन अपने फैंस को सरप्राइज करने की तैयारी कर रहे हों. बल्कि उनकी हर एक फिल्म में उनका हर एक रोल और हर एक लुक अलग होता है. वो अपने रोल में इस तरह से रम जाते हैं कि उनको पहचान पाना मुश्किल होता है.
वहीं अब लोकेश कनगराज के साथ आने वाली उनकी फिल्म को लेकर के अल्लू अर्जुन के बारे में एक ऐसी बात पता लगी है, जो उनके फैंस को खुश कर देगी.
बिल्कुल अलग होगा अल्लू-अर्जुन का लुक
प्रोडक्शन से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, "लोकेश कनगराज के साथ AA23 में अल्लू अर्जुन का लुक बिल्कुल अलग और अनोखा होगा. AA और लोकेश दोनों ने अलग-अलग लुक्स पर रिसर्च और एक्सपेरिमेंट करने में काफी समय बिताया है, क्योंकि वे लीक से हटकर काम करने और अपने किरदारों को पूरे भरोसे के साथ जीवंत करने के लिए जाने जाते हैं. वे यह पक्का करना चाहते थे कि यह लुक एकदम नया लगे और दर्शकों ने अल्लू अर्जुन का ऐसा लुक पहले कभी न देखा हो, साथ ही यह उस किरदार को सही ढंग से दिखाए जिसे वे पेश करना चाहते हैं. AA23 दर्शकों को बड़े पैमाने पर चौंकाने वाली है और यह लुक आइकॉनिक बनने वाला है."

अल्लू अर्जुन हमेशा से अपने किरदारों को पूरी तरह से जीने के लिए जाने जाते हैं, न सिर्फ़ अपनी एक्टिंग से, बल्कि अपने लुक में बदलाव करके भी. चाहे 'आर्या' हो, 'पुष्पा' हो या अब 'राका', वे हर किरदार में पूरी तरह घुल-मिल जाते हैं. लोकेश भी अपने किरदारों को इस तरह से स्टाइल करते हैं कि वे आइकॉन बन जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं