विज्ञापन

कैसे रात को सोते-सोते हो गई थी बप्पी लहरी की मौत, डिस्को किंग के वो आखिरी 24 घंटे

बप्पी लहरी लंबे समय से बीमारी की वजह से अस्पताल में भर्ती थे. लेकिन जब ठीक होने के बाद वो वापस घर आए तो 1 दिन बाद ही उनकी तबियत बिगड़ी और फिर से अस्पताल में एडमिट हुए और उनका निधन हो गया.

कैसे रात को सोते-सोते हो गई थी बप्पी लहरी की मौत, डिस्को किंग के वो आखिरी 24 घंटे
15 फरवरी की रात को बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में जब डिस्को सांग की बात होती है तो सबसे पहले नाम याद आता है बप्पी लहरी का. बॉलीवुड के डिस्को किंग ने अपने करियर में कई ऐसे सुपरहिट गाने दिए जो आज भी लोगों की प्लेलिस्ट मे बने हुए हैं. वो अपने गानों के साथ ही अपने गाने के अंदाज के लिए भी जाने जाते थे. गले में मोटी सी चैन, हाथों मे अंगूठियां और चेहरे पर हर समय छाई मुस्कान उनकी पहचान बना हुआ था. लेकिन साल 2022 में उनके निधन ने फैंस और उनके घर वालों को बहुत बड़ा झटका दिया था. अस्पताल में लंबे इलाज के बाद घर आए और 1 दिन के बाद ही उनका निधन हो गया. क्या आप जानते हैं कि आखिर उनकी मौत वाली रात क्या हुआ था, किस बीमारी की वजह से उनका निधन हुआ. 

लंबे समय से चल रहे थे बीमार

बप्पी दा अपने ज्यादा वजन की वजह से कई बीमारियों के शिकार हो गए थे. वो कुछ समय से ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया से भी जूझ रहे थे. साल 2022 की शुरूआत मे ही उनको चेस्ट में कुछ इंफेक्शन की वजह से 20 जनवरी को क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती किया गया था. वहां पर उनका इलाज चला. लगभग 25 दिनों तक इलाज चलने के बाद 14 फरवरी को वो अपने घर आए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

बप्पी लहरी की आखिरी रात को क्या हुआ था? 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बप्पी लहरी 25 दिनों बाद घर लौटे थे और उन्होंने अपने घरवालों के साथ समय बिताया था. लेकिन 15 फरवरी को उनकी हालत फिर से बिगड़ गई और उन्हें दोबारा मुंबई के अस्पताल ले जाया गया. 15 फरवरी की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत की वजह ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया था. उनके जाने की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई थी. 

ये भी पढ़ें: लता मंगेश्कर के साथ तस्वीर में दिख रहे शख्स पर गोल्ड का चढा ऐसा शौक की फैंस आज भी बुलाते हैं 'गोल्ड मैन'

बप्पी लहरी का करियर 

बप्पी लहरी ने अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की थी. उनको संगीत अपने परिवार से ही मिला था. 3 साल की उम्र मे ही उन्होंने तबला बजाना सीख लिया था. एक म्यूजिक शो के दौरान लता मंगेशकर ने उनकी तारीफ भी की थी. सालों की कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने पहली बार बंगाली फिल्म में गाना गाया था जिसके बाद उनका फिल्मी करियर आगे बढ़ा. 70 और 80 के दशक के आते-आते उनका म्यूजिक छा चुका था. बॉलीवुड में डिस्को म्यूजिक की पहचान कराने वाले सिंगर बने. उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे यादगार गाने बनाए जो सालों बाद भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं.  उनके गाने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किए गए. यही वजह है कि उन्हें प्यार से 'डिस्को किंग' कहा जाता था. साल 2022 में 69 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कर दिया. 

क्या है स्लीप ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया

स्लीप एपनिया एक ऐसी समस्या है जिसको लोग अक्सर खर्राटें समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन इस बीमारी में गले की नसें ढ़ीली हो जाती हैं जिस वजह से कुछ समय के लिए सांस नहीं आती है और रुक जाती है. सोते समय सांस के रुकने और देर से आने पर ये जानलेवा हो सकती है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Bappi Lehri Songs, Bappi Da Cause Of Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com