विज्ञापन

10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर?, डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं- ‘ब्रो रिलैक्स’

मृणाल ठाकुर के अफेयर की खबरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात की, जो उनसे 10 साल छोटे हैं.

10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर?, डेटिंग की अफवाहों पर बोलीं- ‘ब्रो रिलैक्स’
10 साल छोटे क्रिकेटर को डेट कर रही हैं मृणाल ठाकुर?
नई दिल्ली:

मृणाल ठाकुर के अफेयर की खबरे सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में उन्होंने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की अफवाहों पर बात की, जो उनसे 10 साल छोटे हैं. 34 साल की मृणाल का नाम 24 साल के यशस्वी के साथ तब जोड़ा गया, जब उन्हें मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे में देखा गया. मृणाल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर बात साफ की है, जिसमें उन्हें और यशस्वी को मुंबई के एक ही कैफे से निकलते हुए देखा जा सकता है. एक क्लिप पर कमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, "भाई शांत हो जाओ... मुझे दिखाओ कि हम कहां साथ हैं? आप जैसे पढ़े-लिखे लोग इन अफवाहों को सच कैसे मान सकते हैं? देश में क्या-क्या हो रहा है। Gen Z से कुछ सीखो और सही मुद्दों पर वीडियो बनाओ, ज्यादा व्यूज मिलेंगे." हालांकि अब वीडियो के नीचे वह कमेंट नहीं दिख रहा है, लेकिन वायरल क्लिप पर मृणाल के जवाब का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर घूम रहा है.

जब मृणाल का नाम धनुष के साथ जोड़ा गया
यशस्वी के साथ नाम जुड़ने से पहले, 2025 में मृणाल ठाकुर का नाम एक्टर धनुष के साथ जोड़ा गया था. यह अटकलें अगस्त 2025 में शुरू हुईं, जब मृणाल अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के प्रीमियर पर धनुष से मिलने के लिए तेजी से आगे बढ़ीं. उनकी बातचीत में दिखी गर्मजोशी को देखकर कई लोगों ने दावा किया कि धनुष खास तौर पर उन्हें सपोर्ट करने के लिए स्क्रीनिंग में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- 63 साल पुराना वो हिंदी गाना जो संत कबीर की पंक्तियों पर है आधारित, राज कपूर-नूतन आए नजर, इसके बोल पर बनी अभिषेक-रानी की फिल्म 

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि दोनों स्टार्स 2026 में शादी करने वाले हैं. हालांकि, न तो मृणाल और न ही धनुष ने कभी इन रिपोर्ट्स पर सार्वजनिक रूप से कोई बात की, और एक्टर के करीबी लोगों ने इन दावों को खारिज कर दिया.  HT सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक, "मृणाल अगले महीने शादी नहीं कर रही हैं. यह सिर्फ एक अफवाह है जो फैल गई है."

मृणाल ठाकुर के बारे में
मृणाल ठाकुर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन से की, जिसमें उन्होंने 'मुझसे कुछ कहती ये खामोशियां' (2012) और 'कुमकुम भाग्य' (2014–2016) जैसे सोप ओपेरा में काम किया. उन्होंने 'लव सोनिया' (2018) से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया और बाद में 'सुपर 30' (2019) और 'बाटला हाउस' (2019) में फीमेल लीड रोल निभाया. हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर असफलता का सामना करने के बाद, उन्हें तेलुगु सिनेमा में लोकप्रियता मिली, जहां उन्होंने 'सीता रामम' (2022) और 'हाय नन्ना' (2023) में काम किया.

यह भी पढ़ें-  30 साल पुराना अक्षय-उर्मिला का हिट गाना है ब्रिटिश सॉन्ग की कॉपी, विनोद राठौड़ ने दी आवाज, आनंद बख्शी ने लिखे बोल, आज भी है हर पार्टी की शान

उन्हें आखिरी बार वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में पूजा हेगड़े के साथ देखा गया था. उनकी आने वाली फिल्मों में 'पूजा मेरी जान' और तेलुगु फिल्म 'राका' शामिल हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mrunal Thakur Dating Rumours, Mrunal Thakur News, Mrunal Thakur Dating, Mrunal Thakur Affair
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com