विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2019

Commando 3 Box Office Collection Day 6: विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' ने मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़

Commando 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'कमांडो 3 (Commando 3)' को रिलीज हुए अब छह दिन बीत चुके हैं.

Commando 3 Box Office Collection Day 6: विद्युत जामवाल की 'कमांडो 3' ने मचाया तहलका, कमा डाले इतने करोड़
Commando 3 Box Office Collection Day 6: विद्युत जामवाल की फिल्म ने छठे दिन मचाया धमाल
  • विद्युत जामवाल की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
  • देशभक्ति की कहानी और एक्शन से भरपूर है फिल्म
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है 'कमांडो 3'
नई दिल्ली:

Commando 3 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'कमांडो 3 (Commando 3)' को रिलीज हुए अब छह दिन बीत चुके हैं. खास बात तो यह है कि फिल्म रिलीज के ही दिन से लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है. एक्शन सीक्वेंस और देशभक्ति की कहानी से भरपूर फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आ रही है. 'कमांडो 3' के ओपनिंग के हिसाब से फिल्म ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 'कमांडो 3 (Commando 3 Box Office Collection)' ने बीते बुधवार को 1.5 से 2 करोड़ रुपये की कमाई की है.

सोनाक्षी सिन्हा से सलमान खान के 21 साल की एक्ट्रेस संग रोमांस पर पूछा सवाल, तो 'दबंग गर्ल' ने यूं दिया जवाब

विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) और अदा शर्मा (Adah Sharma) की फिल्म 'कमांडो 3 (Commando 3)' ने छह दिनों में दमदार कोशिश जारी रखते हुए 26 करोड़ रुपये तक कलेक्शन कर सकती है. हालांकि, इसके आधिकारिक आंकड़ें अभी मिलने बाकी हैं. बीते शुक्रवार रिलीज हुई कमांडो ने पहले दिन 4.74 करोड़, दूसरे दिन 5.64 करोड़, तीसरे दिन 7.95 करोड़, चौथे दिन 3.42 करोड़ और पांचवें दिन 3.02 करोड़ रुपये की कमाई की. कमाई से इतर फिल्म की बात करें तो इस बार 'कमांडो 3' में अदा शर्मा और विद्युत जामवाल के साथ-साथ एक्ट्रेस अंगिरा धर (Angira Dhar) भी मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं.

Ranu Mondal स्टेज पर भूल गई थीं 'तेरी मेरी कहानी', हिमेश रेशमिया ने गाया तो फैंस ने यूं दिया रिएक्शन

अगर फिल्म कमांडो 3 की कहानी की बात करें, तो यह फिल्म विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) यानी कमांडो 'करण सिंह डोगरा' के इर्द गिर्द घूमती है. फिल्म में करण लंदन में एक अंजान शख्स को ढूंढ रहे हैं, जो भारत पर आतंकवादी हमला करके, भारत को दहलाने की कोशिश करना चाहता है. करण के इस मिशन पर उन्हें अदा शर्मा (Adah Sharma) और अंगिरा धर (Angira Dhar) का साथ मिलता है. यह तीनों मिलकर शख्स के मनसूबों को नाकामयाब करने में सफल हो जाते हैं. फिल्म की कहानी अच्छी है, साथ ही इसमें एक्शन सीक्वेंस भी काफी कमाल के हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
आशना मलिक
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Commando 3 Box Office Collection Day 6, Vidyut Jammwal, Adah Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com