सोनाक्षी सिन्हा बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 जून को शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है. दरअसल, कपल के 23 जून को कोर्ट मैरिज करने की खबरे हैं. इस खबर ने केवल फैंस ही नहीं उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा जो दिग्गज एक्टर हैं. उन्हें भी सरप्राइज किया था, जिसका जिक्र उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया था. लेकिन अब कॉमेडियन सुनील पाल ने इसी के चलते एक्ट्रेस पर तंज कसते हुए वीडियो शेयर किया है. इतना ही नहीं उन्होंने शादी में पिता को जानकारी ना होने वीली बात पर निराशा जाहिर की है.
कॉमेडियन ने शत्रुघ्न सिन्हा, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल नाम से हैशटैग के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते हैं, यह दोस्तों के लिए ब्रेकिंग न्यूज हो सकती है लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा के लिए. ये दिल तोड़ने वाला है. उन्होंने जिंदगी भर आज मेरे यार की शादी है गाना गाया है. लेकिन वह अपनी बेटी की शादी के बारे में नहीं जानते. सोना तुमसे ये उम्मीद नहीं थी. अगर आप अपने पिता को फोन करेंगी तो वह जरुर आएंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा ने शादी की खबरों पर कहा, मैं इस वक्त मुंबई से बाहर हूं और यदि यह खबरों के संबंध में है, तो इस मामले में मेरी कोई टिप्पणी या भागीदारी नहीं है. जबकि जूम को दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा के पिता और दिग्गज एक्टर औऱ राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मैं अभी दिल्ली में हूं. चुनाव परिणामों के बाद में यहां आ गया. मैंने बेटी की शादी के बारे में किसी से बात नहीं की है. तो आपका सवाल है कि वह शादी कर रही हैं? इसका जवाब है उन्होंने मुझे किसी ने कुछ नहीं बताया है. मैं भी उतना ही जानता हूं जितना मैं मीडिया में मैने पढ़ा है. अगर वह मुझ पर भरोसा करेंगी, तो मैं और मेरी पत्नी कपल को आशीर्वाद देंगे. हम हमेशा उसकी खुशी की कामना करते हैं. हम उसके फैसले पर पूरा भरोसा करते हैं. वह कभी भी संविधान से बाहर या अवैध फैसला नहीं लेगी. एक वयस्क के रूप में अपने फैसले खुद लेने का अधिकार रखती है."
आगे उन्होंने कहा, "ऐसा कहने के बाद, मैं यह कहना चाहूंगा कि जब भी मेरी बेटी की शादी होगी, मैं बारात के ठीक सामने नाचना चाहूंगा. मेरे करीबी लोग मुझसे पूछ रहे हैं कि मुझे इसकी जानकारी क्यों नहीं है और मीडिया को इसकी जानकारी है. मैं बस इतना कह सकता हूं कि आज कल बच्चे सहमति नहीं लेते, मां-बाप को सिर्फ बताते हैं. हम सूचित किए जाने का इंतजार कर रहे हैं."
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. जबकि डबल एक्सएल में दोनों ने साथ काम किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं