Sunil pal on nikita Rawal: एक्ट्रेस निकिता रावल (Nikita Rawal) से जुड़ा वायरल किस विवाद लगातार नए मोड़ ले रहा है. रेड कार्पेट पर हुए एक किस से शुरू हुआ विवाद अब वायरल किस टी-शर्ट तक पहुंच चुका है. इसे लेकर छोटे पर्दे के कालाकारों ने इस पर अपनी राय रखी. मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल (Sunil Pal) ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए युवाओं पर इसके संभावित प्रभाव को लेकर चिंता जताई है.
सुनील पाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निकिता रावल के वायरल किस मोमेंट और उससे प्रेरित टी-शर्ट को लेकर सवाल किया गया था. इस पर कॉमेडियन ने कहा था कि सेलिब्रटिज को अपनी गतिविधियों पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए. क्योंकि इसका असर उनके फैंस पर पड़ता है. सुनील पाल ने कहा किआजकल का यूथ लोगों के बहकावे में आकर इस तरह की हरकतें करता है. इसलिए ऐसी हरकतें मत कीजिए, जिससे वह गलत दिशा में जाए.
क्या था निकिता रावल वायरल किस मामला?
बता दें कि बीते दिनों रेड कार्पेट इवेंट के दौरान निकिता रावल पैपराजी को पोज दे रही थीं, तभी एक महिला सेल्फी लेने पहुंची और अचानक उन्हें किस कर लिया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों ने इसे महज एक वायरल मोमेंट माना, वहीं कई यूजर्स ने सहमति और सेलिब्रिटीज की निजी सीमाओं पर सवाल उठाए. बाद में इस घटना से प्रेरित ग्राफिक टी-शर्ट्स सामने आने के बाद यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया.
मुंबई मेट्रो तक पहुंची वायरल किस टी-शर्ट
घटना से प्रेरित ग्राफिक टी-शर्ट्स हाल ही में मुंबई मेट्रो में एक युवती को पहने देखा गया था. इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद इस मुद्दे को और हवा मिल गई. इसके बाद सवाल उठने लगे कि किस तरह कोई वायरल इंटरनेट मोमेंट बेहद कम समय में सोशल मीडिया पोस्ट और मीम्स से आगे बढ़कर मर्चेंडाइज और पॉप कल्चर तक पहुंच सकता है.
वायरल किस टी-शर्ट पर निकिता रावल ने भी दी थी प्रतिक्रिया
इससे पहले निकिता रावल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वायरल किस टी-शर्ट और इससे जुड़ी मीडिया रिपोर्ट्स का एक कोलाज शेयर किया था. अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने लिखा था कि रुकिए... क्या?. इसने तो मेरा दिमाग ही घुमा दिया... भगवान जाने क्या हो रहा है... सच कहूं तो... अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. निकिता की इस प्रतिक्रिया से उस समय यह संकेत मिला था कि वह खुद भी इस घटना से हैरान थीं.
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर जब विदेश में सुना देशभक्ति गीत तो फूट-फूट कर रोई थी ये सिंगर, अब बताया क्यों भर आई थी आंखें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं