विज्ञापन
This Article is From Jan 16, 2020

Chhapaak Box Office Collection Day 6: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का छठे दिन भी धमाल, कमाए इतने करोड़

Chhapaak Box Office Collection Day 6: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने विवादों के बाद भी अपना पैर सिनेमाघरों में जमाए रखा है.

Also Read in
Chhapaak Box Office Collection Day 6: दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का छठे दिन भी धमाल, कमाए इतने करोड़
Chhapaak Box Office Collection Day 6: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की छपाक ने छठे दिन भी मचाया धमाल
  • दीपिका पादुकोण की 'छपाक' ने मचाया धमाल
  • छठे दिन भी जारी है दीपिका पादुकोण की फिल्म का जोरदार प्रदर्शन
  • दर्शकों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्‍ली:

Chhapaak Box Office Collection Day 6: दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) ने विवादों के बाद भी अपना पैर सिनेमाघरों में जमाए रखा है. हालांकि, विवादों के कारण इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस (Chhapaak Box Office Collection) पर दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है. वीकेंड के बाद दीपिका पादुकोण की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. फिल्म के शुरुआती आंकड़ों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि बीते दिन 'छपाक' ने करीब 3 से 3.5 करोड़ रुपये की कमाई की होगी. ऐसे में छपाक छह दिनों में ही 27 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. 

फिल्म '83' के डायरेक्टर कबीर खान ने भारतीय टीम को लेकर दी गलत जानकारी, ट्विटर पर हो गए ट्रोल

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक मकर संक्रांति के त्योहार पर 'छपाक' ने अच्छा प्रदर्शन किया था. बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म 'छपाक (Chhapaak Collection)' ने पहले दिन 4.77 करोड़ की कमाई की थी. तो, वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में 30-40 प्रतिशत का ग्रोथ दिखा. फिल्म ने शनिवार को 6.90 करोड़ से ऊपर की कमाई की, रविवार को फिल्म ने 7 से 7.50 करोड़ रुपये, सोमावार को 2 से 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 'छपाक' (Chhapaak) का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

टीवी एक्ट्रेस ने मकर संक्रांति पर शेयर की पोस्ट, बोलीं- लिख दो पतंगों पर कागज नहीं दिखाएंगे...

'छपाक (Chhapaak)' का कहानी मालती यानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की है. जो एसिड अटैक सरवाइवर है और इस घटना के बावजूद अपनी जिंदगी की जंग को पूरी ताकत और हिम्मत के साथ लड़ रही है. मालती की इस जंग में उसके साथी हैं अमोल (विक्रांत मैसे) और उनकी वकील (मधुरजीत सर्गी) हैं. इस तरह फिल्म की कहानी कहीं भी अत्यधिक नाटकीय नहीं होती और मालती के संघर्ष और इच्छाशक्ति की ओर इशारा करती है. इस तरह मेघना गुलजार ने पूरी कहानी को कहीं भी उपदेशात्मक नहीं होने दिया है. यही बात 'छपाक' की खासियत भी बनकर उभरती है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhapaak Box Office Collection Day 6, Deepika Padukone, Chhapaak Collection, Chhapaak Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com