विज्ञापन

रियलिटी शो में कैसे चुने जाते हैं कंटेस्टेंट? कास्टिंग डायरेक्टर ने बताई अंदर की बात

मुसाफिर कैफे में नजर आए करण मल्ली फिल्म इंडस्ट्री के पॉपुलर कास्टिंग डायरेक्टर हैं. उन्होंने एनडीटीवी से खास बातचीत में रियलिटी शो की कास्टिंग को लेकर डिटेल्स बताईं.

रियलिटी शो में कैसे चुने जाते हैं कंटेस्टेंट? कास्टिंग डायरेक्टर ने बताई अंदर की बात
करण मल्ली को कैसे मिली मुसाफिर कैफे?
Social Media
नई दिल्ली:

इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों के अलावा ओटीटी शोज और रियलिटी शोज का अच्छा खासा बोल वाला है. इन दिनों दर्शकों के बीच काफी ओटीटी शोज के साथ-साथ रियलिटी शोज भी आ रहे हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर शो मुसाफिर कैफे रिलीज हुआ है. इसमें विक्रांत मैसी और राधिका पिंटो नजर आए हैं. यह शो दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. बता दें इस शो की कास्टिंग बॉलीवुड के जाने-माने कास्टिंग डायरेक्टर करण मल्ली (Karan Mally) ने की है. इससे पहले करण काफी बड़ी फिल्मों और शोज की कास्टिंग कर चुके हैं. करण ने बॉलीवुड को बड़े एक्टर्स दिए हैं. हाल ही में करण ने एनडीटीवी से बात की और बताया कि वह शोज में एक्टर्स को कैसे कास्ट करते हैं.

सोशल मीडिया फॉलोअर्स देखकर कास्टिंग

कास्टिंग डायरेक्टर करण मल्ली ने बताया कि मैं जो रियलिटी शोज के लिए कास्टिंग करता हूं, उनमें कैरेक्टर्स ही होते हैं. मैं रियलिटी शोज में अलग-अलग तरीके और अलग-अलग व्यवहार के लोगों को कास्ट करता हूं. जैसे मुझे एक शो में पेयर की कास्टिंग करनी थी. उसमें भी मैंने उनकी पर्सनैलिटी देखी. जैसे आपको एक रियलिटी शो में रवि किशन और उनकी बेटी भी नजर आई हैं. इस तरीके से मैं रियलिटी शो में कैरेक्टर ढूंढता हूं, जो काफी इंप्रेसिव हो और वो शानदार तरीके से परफॉर्म कर सकें. मुझ पर काफी ब्लेम भी लगे हैं कि मैं सोशल मीडिया फॉलोअर्स देखकर कास्टिंग करता हूं. मैं इतना कहूंगा कि हम पॉपुलर लोग देखते हैं, क्योंकि यह सेलिब्रिटी शो होते हैं. अगर हम इनफ्लुएंसर को भी कास्ट करते हैं तो हम उनके फॉलोअर्स के साथ-साथ उनके कंटेंट पर भी नजर डालते हैं. जैसे हम एक इनफ्लुएंसर को कास्ट करने वाले थे. उनके मिलियन में फॉलोअर्स थे, लेकिन हमने उनको कास्ट नहीं किया क्योंकि वह शो के लिए फिट नहीं बैठ रहे थे. हम सिर्फ पापुलैरिटी ही नहीं देखते. इसके अलावा हम कंटेस्टेंट के बॉडी लैंग्वेज को भी देखते हैं. रियलिटी शो में हम उन लोगों को कास्ट करते हैं. जिनको लोग कम से कम 52 दिनों तक देख पाएं.

फिल्में ऑफर हुईं? 

करण ने कहा कि वैसे तो काफी कास्टिंग डायरेक्टर फिल्मों में भी काम कर रहे हैं. लेकिन मैं इतना कहना चाहूंगा कि मैंने कभी भी किसी डायरेक्टर से नहीं कहा कि मुझे आप इस किरदार में कास्ट कीजिए और मेरे कहने की हिम्मत भी नहीं हुई. वो बात अलग है कि जब आप शूटिंग में रहते हो, तब डायरेक्टर आपसे खुद कह देते हैं कि यह छोटा सा किरदार है, आप कर लो. जैसे शो मेड इन हेवन था, उसमें मुझे डायरेक्टर ने काम करने के लिए कहा. हालांकि उन्होंने मेरी कभी एक्टिंग नहीं देखी थी. क्योंकि मैं एक कास्टिंग डायरेक्टर हूं. लेकिन ऑडिशन लेते-लेते एक्टिंग का तजुर्बा हो जाता है. इसके अलावा मुझे मुसाफिर कैफे में भी ऐसे ही एक किरदार मिल गया.

करण ने आगे कहा कि जो लोग एक्टर बनना चाहते हैं. उनके लिए कहूंगा कि उन लोगों में धैर्य होना बहुत जरूरी है. क्योंकि एक्टर बनने में टाइम बहुत लगता है. कुछ लोग कहते हैं कि मैं 10 साल से एक्टिंग या ऑडिशन दे रहा हूं, उससे काम नहीं चलता. आप अपने जीवन में दूसरी एक्टिविटीज जैसे स्विमिंग, जंपिंग, डांसिंग करते हैं. वो चीजें भी बहुत अहम किरदार निभाती हैं. शुरुआत में लोगों के पास कोई चॉइस नहीं होती. आपको जो काम मिले, वो कर लेना चाहिए. आगे चलकर जब आपको चुनने का मौका मिले, उसका आपको इंतजार करना चाहिए. शुरुआत में जो अच्छा मिले वही करना चाहिए, कभी-कभी पैसों के लिए काम कर लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें- 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक में सलमान खान की एक ही फिल्म के 9 गाने, 35 साल से बाला सुब्रमण्यम की आवाज का जादू कायम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Casting Director Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com