90s में सलमान खान ने एक से बढ़कर एक फिल्में दीं, जिसके गाने ऐसे की आज भी फैंस अपनी प्लेलिस्ट में एड करते हैं. लेकिन क्या आप भाईजान की उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसमें 9 के 9 गाने इतने हिट हुए थे कि अब तक के 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक की लिस्ट में 16वें नंबर पर है. खास बात यह है कि इन गानों को 90s के जाने माने सिंगर कुमार सानू, अल्का याग्निक, अनुराधा पौडवाल और एसपी बाला सुब्रमण्यम ने आवाज दी थी और सदाबहार बना दिए थे.
सलमान खान की फिल्म के गानों का चला जादू
सलमान खान की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वह साजन है, जिसमें संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सलमान खान लीड रोल में नजर आए थे. वहीं इस फिल्म में 9 गाने थे, जो सभी पॉपुलर थे. वो गाने ये हैं...
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
साजन फिल्म के गाने
- मेरा दिल भी कितना पागल है ( कुमार शानू और अलका याग्निक)
- बहुत प्यार करते हैं (एस. पी. बाला सुब्रमण्यम)
- देखा है पहली बार (दरबारी) (एस. पी. बालासुब्रमण्यम और अलका याग्निक)
- जीये तो जीयें कैसे (कुमार शानू, एस. पी. बालासुब्रमण्यम और अनुराधा पौडवाल)
- बहुत प्यार करते हैं (अनुराधा पौडवाल)
- तुमसे मिलने की तमन्ना है (एस. पी. बालासुब्रमण्यम)
- तू शायर है मैं तेरी शायरी (अलका याग्निक)
- जीये तो जीयें कैसे (पंकज उधास)
- पहली बार मिले हैं (एस. पी. बालासुब्रमण्यम)
अब तक के 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक में शामिल
वीकिपीडिया के अनुसार, नदीम श्रवण द्वारा कंपोज किए गए साजन फिल्म के गानों के लिरिक्स समीर और फैज अनवर ने लिखे थे. 7 लाख कॉपी बिकने के चलते यह फिल्म का एल्बम साल का टॉप सेलर था. 'प्लैनेट बॉलीवुड' द्वारा तैयार की गई "अब तक के 100 सबसे बेहतरीन बॉलीवुड साउंडट्रैक" की लिस्ट में साजन फिल्म के साउंडट्रैक 16वें नंबर पर था.
साजन फिल्म के बारे में
1991 में रिलीज हुई साजन रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसे लॉरेंस डिसूजा ने डायरेक्ट किया था. वहीं सुधाकर बोकड़े ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म बंगाली फिल्म अपन अमर आपन का रीमेक थी. फिल्म में सलमान खान, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा कादर खान, रीमा लागू और लक्ष्मीकांत बेरड़े सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. फिल्म ने 18.35 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जो साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी.
ये भी पढ़ें- भारत आजाद भी नहीं हुआ था, तब लिखा गया था ये 150 साल पुराना राष्ट्रीय गीत, फिर लता मंगेशकर की आवाज ने किया अमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं