कनिका कपूर के गाने किसी को भी थिरकने को मजबूर कर दें. उनकी आवाज का जादू ही कुछ ऐसा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक नई दुल्हन कनिका कपूर के गाने पर डांस करती दिख रही है. दुल्हन ने रेड कलर की साड़ी पहनी है और वह घूंघट में हैं. वह छत पर डांस करती दिख रही हैं. वह कनिका कपूर का गाना बेबी डॉल पर डांस करती दिख रही हैं. दूल्हन के डांस मूव्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर
इस वीडियो पर यूजर्स ने कमेंट किया है. इतना टैलेंट घूंघट में छुपा रखा है तो वहीं एक और यूजर ने लिखा है, घूंघट सनी लियोन. इस दुल्हन को डांस करने का काफी शौक है. इंस्टाग्राम पर केएनजे बीट्स नाम से इसका प्रोफाइल है. इसमें कई सारे डांस वीडियो शेयर किए गए हैं, इनमें से कुछ बॉलीवुड गानों पर है तो कुछ रीजनल.
बता दें कि कनिका कपूर और मीत ब्रोस अंजान का यह गाना एक्ट्रेस सनी लियोन पर फिल्माया गया था. यह गाना सनी लियोन की 2014 में आई फिल्म रागिनी एमएमएस 2 का है. यह गाना काफी पसंद किया गया था और शादी और पार्टी में यह गाना खूब बजता था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं