विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2022

बोनी कपूर को याद आईं Sridevi, थ्रोबैक Photo शेयर की तो फैन्स बोले- मिसिंग यू ओ मेरी चांदनी

Boney Kapoor ने सोशल मीडिया में Sridevi की एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसे देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं.

बोनी कपूर को याद आईं Sridevi, थ्रोबैक Photo शेयर की तो फैन्स बोले- मिसिंग यू ओ मेरी चांदनी
बोनी कपूर ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

मशहूर अदाकारा Sridevi अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें बहुत मिस करते हैं. श्रीदेवी के पति Boney Kapoor भी आज तक उन्हें भूल नहीं पाए हैं और वे उन्हें हमेशा याद करते रहते हैं. सोशल मीडिया में बोनी कपूर को हमेशा श्रीदेवी की तस्वीरें पोस्ट करते हुए देखा जाता है. बोनी कपूर ने एक बार फिर से Sridevi की एक पुरानी फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, जिसमें श्रीदेवी की खूबसूरती देखते ही बन रही है. श्रीदेवी की फोटो को देखकर फैंस भी बड़े इमोशनल हो गए हैं.

बोनी कपूर ने जो श्रीदेवी की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है, इसमें उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहन रखी है. उनके गालों पर और माथे पर सिंदूर लगा हुआ है. श्रीदेवी की पीठ पर सिंदूर से अंग्रेजी में Boney लिखा हुआ है. श्रीदेवी मुस्कुरा रही हैं. इस फोटो को शेयर करते हुए ने इसके कैप्शन में लिखा है कि वर्ष 2012 में लखनऊ के सहारा शहर में दुर्गा पूजा का त्योहार मनाते हुए.  Sridevi की इस तस्वीर पर फैंस भावुक होकर तरह-तरह से प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

एक फैन ने लिखा है कि मिसिंग यू ओ मेरी चांदनी. उसी तरह से एक और फैन ने लिखा है कि सच्चे प्यार को भगवान ने तोड़ दिया. वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि अभी भी भरोसा नहीं होता कि Sridevi अब हमारे बीच नहीं हैं. हार्ट और रोने वाली इमोजी बनाकर भी बहुत से फैंस श्रीदेवी को याद कर रहे हैं. इससे पहले भी बोनी कपूर ने श्रीदेवी के साथ अपनी एक थ्रोबैक फोटो सोशल मीडिया में शेयर की थी, जिसमें दोनों आइसक्रीम खा रहे थे. गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी, 2018 को रहस्यमय परिस्थितियों में हो गई थी.

ये भी देखें: बॉलीवुड एक्‍टर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा कैजुअल लुक में आए नजर, जिम के बाहरस्‍पॉट हुए सूरज पंचोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sridevi, Boney Kapoor, Sridevi Photo, Sridevi Throwback Photo, Boney Kapoor Photo, Boney Kapoor Instagram, Sridevi Durga Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com