विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2019

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- Tweet बाद में कर लेना, पहले...

बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के ट्वीट का रिप्लाई किया है और उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना भी साधा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोलीं- Tweet बाद में कर लेना, पहले...
संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर किया ट्वीट
  • संध्या मृदुल ने पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना
  • ट्वीट कर कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) के छात्रों को देश भर के छात्रों का समर्थन मिल रहा है और देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं. जनता के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी छात्रों के सपोर्ट में उतर रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के एक ट्वीट को लेकर जवाब दिया है. इस ट्वीट में पीएम मोदी ने देश में शांति बनाए रखने की अपील की थी. संध्या मृदुल अपने इस ट्वीट के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साध रही हैं. एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब पढ़ा जा रहा है.

जामिया के छात्रों के साथ पुलिस के बर्ताव पर हुमा कुरैशी ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, Tweet कर कही ये बात


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश के मौजूदा हालात को लेकर ट्वीट किया था और उन्होंने कहा था, "यह शांति, एकता और भाईचारा बनाए रखने का समय है. सभी से अपील है कि किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से दूर रहें." इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने देश से अपील की थी.

Mardaani 2 Box Office Collection Day 4: रानी मुखर्जी की फिल्म ने चौथे दिन किया धमाल, कमा डाले इतने करोड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस संध्या मृदुल (Sandhya Mridul) ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  पर तंज कसते हुए अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "सर, जरूरत है कि आप विभिन्न राज्यों में पुलिस को बुलाएं और इस हिंसा को रोकें. ट्वीट बाद में कर लेना, धन्यवाद." बता दें, एक्ट्रेस का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sandhya Mridul, PM Narendra Modi, Sandhya Mridul Tweet, PM Modi, Bollywood, India, Jamia Students Protest, संध्या मृदुल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com