विज्ञापन
This Article is From Mar 22, 2020

कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- वह गैर जिम्मेदार और बीमार हैं, लेकिन...

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने मिनी माथुर (Mini Mathur) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड एक्ट्रेस, बोलीं- वह गैर जिम्मेदार और बीमार हैं, लेकिन...
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) के सपोर्ट में उतरीं मिनी माथुर (Mini Mathur)
  • कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरीं बॉलीवुड एक्ट्रेस
  • ट्वीट कर कही ये बात
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ट्वीट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) कोरोनावायरस (Coronavirus) की शिकार हो गई हैं. कनिका कपूर को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें, कनिका कपूर लंदन से वापस आईं, लेकिन उन्होंने कोविड 19 (Covid 19) का कोई टेस्ट नहीं कराया, इस दौरान उन्होंने पार्टी भी की. हालांकि, सिंगर ने अपना कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने की जानकारी खुद दी. कनिका कपूर को जानकारी छुपाने को लेकर लगातार लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. सिंगर को लेकर बॉलीवुड गलियारों से भी रिएक्शन आ रहे हैं. हाल ही में एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur) कनिका कपूर के सपोर्ट में उतरी हैं. 


कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur) ने एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस ट्वीट में उन्होंने एक्ट्रेस ने लिखा है, "मैं कनिका कपूर को पर्सनली नहीं जानती. लेकिन कोई अपने बच्चों और माता-पिता की जान जानबूझकर खतरे में क्यों डालेगा? क्या मुझे लगता है कि वह गैर जिम्मेदार और बीमार थी? हां. क्या वह अपराधी और अनैतिक है? नहीं."


एक्ट्रेस मिनी माथुर (Mini Mathur) ने आगे लिखा, "यह एफआईआर विच हंट जैसी है. दयालु बनें, वह बीमार हैं." मिनी माथुर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वहीं, बता दें, देश में कोरोना (Corona) का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. कोविड-19 (COVID-19) संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है. अब यह आंकड़ा 315 पहुंच चुका है और अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanika Kapoor, Mini Mathur Supports Kanika Kapoor, Mini Mathur Twitter, Mini Mathur Tweet Viral, Coronavirus, Covid 19, Kanika Kapoor Coronavirus, Kanika Kapoor In Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com