विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

बॉलीवुड एक्टर ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा सवाल, बोले- सर हम भारतीयों को बताएं सिद्धार्थ शुक्ला फिक्स्ड विनर...

बॉलीवुड हस्तियां ट्रंप की इस यात्रा को लेकर अपनी तरह से पक्ष रख रही हैं. बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके कमाल आर खान ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा है. कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट और सवाल खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
बॉलीवुड एक्टर ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा सवाल, बोले- सर हम भारतीयों को बताएं सिद्धार्थ शुक्ला फिक्स्ड विनर...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कमाल आर खान ने पूछा यह सवाल
  • बॉलीवुड एक्टर ने ट्रंप से पूछा सवाल
  • सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कही यह बात
  • बिग बॉस 13 के विनर हैं सिद्धार्थ शुक्ला
नई दिल्ली:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) इन दिनों भारत यात्रा पर हैं, और गुजरात के बाद आगरा गए और वहां ताजमहल भी देखा. लेकिन सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर खूब ट्वीट हो रहे हैं. बॉलीवुड हस्तियां भी डोनाल्ड ट्रंप की इस यात्रा को लेकर अपनी तरह से पक्ष रख रहे हैं. बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुके कमाल आर खान ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति से सवाल पूछा है. कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का यह ट्वीट और सवाल खूब वायरल हो रहा है. कमाल आर खान ने बिग बॉस 13 के सीजन के फिक्स होने को लेकर जमकर ट्वीट किए थे और आखिर मौके तक वह यह बात कहते आए थे कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) फिक्स्ड विनर हैं. हालांकि शो के कंटेस्टेंट इस बात से इनकार कर चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से ही इस बारे में सवाल कर डाला है. 

दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- मोदी को वोट न देने की वजह से...

ब्रिटिश कॉमेडियन जॉन ऑलिवर ने CAA को लेकर कसा पीएम मोदी पर तंज, अपने शो में कही ये बात... देखें Video

बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया है, 'सर डोनाल्ड ट्रंप आप हम भारतीयों को बता सकते हैं कि क्या सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के फिक्स्ड विनर थे या नहीं? थैंक्स सर.' इस तरह कमाल आर खान ने एक बार फिर बिग बॉस विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर निशाना साधा है. कमाल आर खान लगातार ट्वीट कर रहे थे कि बिग बॉस 13 फिक्स है और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) इसके फिक्स विनर हैं. अब उन्होंने मजाकिया लहजे में ही सही, इस बात को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पूछा है. वैसे भी कमाल आर खान हर मसले पर ट्वीट करते हैं, और उनके ट्वीट खूब पढ़े भी जाते हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Sidharth Shukla, Bigg Boss 13, Donald Trump
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com