विज्ञापन
This Article is From Mar 10, 2019

कांग्रेस नेता ने PM मोदी पर साधा निशाना तो बॉलीवुड एक्टर व बीजेपी नेता ने राहुल गांधी का यूं उड़ाया मजाक

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने भगोड़ा नीरव मोदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया.

कांग्रेस नेता ने PM मोदी पर साधा निशाना तो बॉलीवुड एक्टर व बीजेपी नेता ने राहुल गांधी का यूं उड़ाया मजाक
परेश रावल (Paresh Rawal)
  • कांग्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज
  • बीजेपी नेता ने भी दिया जवाब
  • वायरल हुआ ट्वीट
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने भगोड़ा नीरव मोदी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में कांग्रेस नेता ने पुरानी कहावत का राइम बनाया. जिस पर बॉलीवुड एक्टर व बीजेपी नेता परेश रावल ने भी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर मजाक बनाया. चुनावी माहौल में बीजेपी और कांग्रेस की इस तरह के ट्विटर जंग कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाते हैं. परेश रावल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहते हैं. ट्विटर पर वह न सिर्फ सेलिब्रिटी या राजनेताओं को ट्वीट पर जवाब देते हैं, बल्कि रेगुलर यूजर्स को भी रिट्वीट और कमेंट करते हैं. 

Captain Marvel Box Office Collection Day 2: 'कैप्टन मार्वल' की बंपर कमाई, दो दिन में कर डाला इतना कलेक्शन

 

 

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'सैयां भयों कोतवाल तो डर काहे का.. मोदी के दो आगे मोदी, मोदी के दो पीछे मोदी, आगे मोदी पीछे मोदी.. बताओ कुल कितने मोदी?' अखिलेश ने बैंक घोटाला करने वाला भगोड़ा नीरव मोदी की तरफ इशारा करते हुए ऐसा लिखा. इस पर बीजेपी नेता कहां पीछे रहने वाले थे. बॉलीवुड के शानदार एक्टर व बीजेपी नेता परेश रावल ने भी जवाब दे डाला.

अमिताभ बच्चन-तापसी पन्नू की 'बदला' ने दिखाया कमाल, दो दिन में कमाए इतने करोड़

परेश रावल ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह के ट्वीट पर जवाब देते हुए राइम बना डाला. परेश रावल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा और लिखा, 'RG के आगे 2G, RG के पीछे 3G, और सबसे आगे जीजा जी, तो बोलो कितने जी-जी!' इस ट्वीट को यूजर्स ने खूब वायरल किया. परेश रावल के इस ट्वीट पर करीब 16 हजार लाइक्स और 5 हजार से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया. इस ट्वीट पर यूजर्स ने भी अपनी-अपनी राय दी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Paresh Rawal, Congress, Akhilesh Pratap Singh, Bollywood Actor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com