बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का एक खास रिश्ता है, बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने एक क्रिकेटर को अपना दिल दिया और उनसे शादी भी कर ली. हेजल कीच का नाम भी उन्हीं एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर और सिक्सर किंग युवराज सिंह के साथ शादी की है. इस मौके पर हम आपको उनके करियर की कुछ खास बातों के बारे में बता रहे हैं, बताएंगे कि कैसे हेजल ने हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड में कदम रखा और फिर एक क्रिकेटर से शादी कर ली.
लंदन से भारत तक का सफर
हेजल कीच लंदन में ही पैदा हुईं और वहीं उन्होंने अपनी पढ़ाई भी पूरी की. उन्हें बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग करने का काफी शौक था. मशहूर सीरीज हैरी पॉटर में भी हेजल कीच को एक रोल दिया गया था. करीब 18 साल की उम्र में हेजल कीच भारत घूमने आईं, लेकिन उन्हें यहां की बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपनी तरफ आकर्षित कर लिया. हेजल ने तय कर लिया कि वो भारत में ही रहकर अपना करियर आगे बढ़ाएंगीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऐसा रहा एक्टिंग करियर
भारत में रहने का फैसला करने के बाद हेजल ने मॉडलिंग और एक्टिंग शुरू कर दी. हेजल ने पंजाबी, तेलुगु, तमिल और बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया, हालांकि उनका करियर उस तरह से आगे नहीं बढ़ पाया जिस तरह वो चाहती थीं. तमिल फिल्म बिल्ला से उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत हुई थी. उनके कुछ हिट फिल्मों में आइटम सॉन्ग काफी पसंद किए गए. सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड में भी उन्होंने आइटम नंबर किया था. हेजल कीच को बिग बॉस के एक सीजन में भी देखा गया था.
हेजल कीच को इंप्रेस करने में लगे 3 साल
उनका नाम इंडस्ट्री में लिया जाने लगा था, इसी बीच उन्हें टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह से प्यार हो गया. कपिल शर्मा शो में युवराज सिंह ने बताया कि हेजल को डेट के लिए मनाने में उन्हें 3 साल लगे थे. क्योंकि हेजल डेट के पहले राजी तो जाती थीं, लेकिन आखिरी वक्त पर वह डेट पर आने के लिए वो अपना फोन भी ऑफ कर दिया करती थीं और मिलने भी नहीं आती थीं. फिर दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा और उन्होंने शादी कर ली. युवराज सिंह से शादी करने के बाद हेजल ने एक्टिंग और मॉडलिंग करियर को पीछे छोड़ दिया. अब वो दो बच्चों की मां हैं और युवराज के साथ अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं