विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2021

सामने आई सनी देओल की सगी बहनों की तस्वीर, खूबसूरती में ईशा और अहाना से भी आगे हैं धर्मेंद्र की बेटियां

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं. इसी मौके पर उनके भाई बॉबी देओल ने एक चारों भाई बहन की खूबसूरत सी तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है.

सामने आई सनी देओल की सगी बहनों की तस्वीर, खूबसूरती में ईशा और अहाना से भी आगे हैं धर्मेंद्र की बेटियां
सनी देओल 65 वें जन्मदिन पर भाई बॉबी ने दी बधाई
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बने हुए हैं. हालही में उन्होंने अपनी सुपरहिट फिल्म 'गदर' के सीक्वल का ऐलान किया है, जिससे सनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वहीं आज सनी देओल (Sunny Deol) का जन्मदिन है, वो पुरे 65वां के हो गए हैं. इसी खास मोके पर उनके छोटे भाई और अभिनेता यानी बॉबी देओल ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. दरअसल बॉबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट भाई सनी और अपनी दोनों बहनों के साथ की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. इस फोटो में इन चारों भाई-बहन का प्यार साफ देखा जा सकता है.

बॉबी देओल (Bobby Deol) ने इस प्यारी सी तस्वीर के साथ बहुत खास कैप्शन भी लिखा है' उन्होंने लिखा है 'जन्मदिन मुबारक हो भैया आप मेरे लिए मेरी पूरी दुनिया हैं'. वहीं इस तस्वीर पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स और फैन्स भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'बहुत प्यारी तस्वीर है, जन्मदिन मुबारक सनी जी'.

बता दें कि, सनी देओल का असली नाम अजय सिंह देओल है. उन्होंने बॉलीवुड में साल 1984 में आई फिल्म 'बेताब' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म में उनके साथ अमृता सिंह नजर आई थीं. सनी देओल बॉलीवुड के एक्शन हीरो रहे हैं. सनी देओल ने डकैत, यतीम, त्रिदेव, चालबाज, घातक और गदर जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. अब वो जल्द ही गदर-2 में नजर आने वाले हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunny Deol, Sunny Deol Actor, Sunny Deol Birthday, Sunny Deol Photos, Boby Deol, Sunny Deol And Bobby Deol, Boby Deol Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com