विज्ञापन

जहां खत्म होगी ‘रामायण पार्ट 1’, वहीं से शुरू होगा बजरंग बली का आगमन

जहां खत्म होगी रामायण पार्ट 1, वहीं से शुरू होगा बजरंग बली का आगमन. फिल्म की रिलीज से आठ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर मच गया हंगामा.

जहां खत्म होगी ‘रामायण पार्ट 1’, वहीं से शुरू होगा बजरंग बली का आगमन
रामायण पार्ट 1 को लेकर आई बड़ी खबर, पोस्ट क्रेडिट में है जबरदस्त सरप्राइज
Instagram

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का अमेरिका के लॉस एंजेलिस शो में प्रीमियर हो गया है. इस शो के बाद से फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर खूब लिखा जा रहा है और फिल्म के सभी पहलुओं को जनता के सामने रखा जा रहा है. लेकिन 4000 करोड़ की रामायण के पार्ट वन को लेकर जबरदस्त खबरें भी आ रही हैं. बताया जा रहा है कि इसका अंत ऐसी जगह होगा कि फैन्स के लिए एक साल का इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा. इस प्रीमियर के बाद फिल्म के पोस्ट क्रेडिट सीन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि फिल्म के अंत में बजरंग बली यानी हनुमान की एंट्री दिखाई जाएगी. अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो फिल्म का आखिरी हिस्सा दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा.

काफी अहम है रामायण पार्ट का अंत

'रामायण' की कहानी भगवान राम के जीवन के महत्वपूर्ण प्रसंगों पर आधारित है. ऐसे में फिल्म के पहले पार्ट में कहानी किस मोड़ पर खत्म होगी और दूसरे भाग के लिए कौन-से संकेत छोड़े जाएंगे, यह दर्शकों के लिए दिलचस्प सवाल है. पोस्ट क्रेडिट सीन फिल्मों में कहानी को आगे बढ़ाने या अगले भाग की झलक दिखाने का पॉपुलर तरीका है. अगर 'रामायण पार्ट 1' में भी इस तरह का सीन रखा गया है, तो इसके जरिए दर्शकों को आगे की कथा से जुड़ा कोई अहम इशारा मिल सकता है. 

रामायण में बजरंग बली का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है. भगवान राम के प्रति उनकी अटूट भक्ति, अद्भुत शक्ति, बुद्धिमत्ता और समर्पण उन्हें भारतीय संस्कृति के सबसे लोकप्रिय पात्रों में शामिल करते हैं. सीता की खोज से लेकर लंका पहुंचने और राम-रावण युद्ध में निभाई गई भूमिका तक, उनकी कथा रामायण के सबसे रोमांचक प्रसंगों में गिनी जाती है.

रामायण में कौन निभा रहा बजरंग बली का किरदार

रामायण में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता, रवि दुबे लक्ष्मण, यश रावण और अरुण गोविल दशरथ का किरदार निभा रहे हैं. अब सवाल ये पैदा होता है कि बजरंग बली का किरदार कौन निभा रहा है. तो हम आपको बता दें कि फिल्म में सनी देओल हनुमान के रोल में हैं. जब से खबर आई है तब से फैन्स के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट में है. ऐसे में पोस्ट क्रेडिट में भगवान हनुमान की एंट्री और वो भी सनी देओल उस किरदार में हैं तो फिर उससे शानदार तो कुछ हो ही नहीं सकता. इसी बात को सोशल मीडिया पर भी बताया जा रहा है.

भारत में फिल्म 5 नवंबर को रिलीज हो रही है. बाकी सारी बातें तो नितेश तिवारी की फिल्म के बारे में उसी समय पता चल सकेंगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana Movie, Ramayana Part 1, Sunny Deol, Bajrang Bali, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com