स्टार विजय और जियोहॉटस्टार ने बिग बॉस तमिल सीजन 10 का लॉन्च प्रोमो जारी किया है. यह प्रोमो एक ऐसे ऐतिहासिक सीजन की शुरुआत होने का संकेत देता है, शो के 10 साल पूरे होने के मौके पर इस बार का सीजन खास होने वाला है. पिछले 10 सालों में बिग बॉस तमिल महज एक रियलिटी शो नहीं रहा है, बल्कि ये हर साल 100 दिनों तक तमिलनाडु के लोगों के लिए मनोरंजन का बड़ा हिस्सा बन जाता है. हर घर में शो से जुड़ी बातें होती हैं, कंटेस्टेंट और उनके बीच होने वाली लड़ाईयों और टास्क हर बारे में चर्चा होती है. शो के कई डायलॉग और मीम्स सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं.
बिग बॉस तमिल अपने 10वें सीजन में पहुंच गया है, इस मौके पर मेकर्स ने अपने नए कैंपेन 'Paththandu Vazhthukal' के साथ सेलिब्रेट किया है. इसका नाम तमिल के फेमस वर्ड 'Puthandu Vazhthukal'से लिया गया है, इस शब्द का इस्तेमाल नए साल की मुबारकबाद देने के लिए किया जाता है. जिसे इस बार बिग बॉस के 10 साल पूरे होने के मौके पर नए अंदाज में सबसे सामने पेश किया गया है.

शो के 10 साल पूरे होने की खुशी में ‘Carnivizha' नाम से एक बड़ा एंटरटेनमेंट सेलिब्रेशन भी रखा गया है. जिसमें बीते 10 सालों में बिग बॉस के कुछ खास पलों की झलक देखने को मिलेगी. इस नए सीजन को लेकर के मेकर्स का कहना है कि यह महज एक नए सीजन की शुरुआत नहीं है, बल्कि बिग बॉस तमिल के अब तक के सबसे बड़े सीजन की शुरुआत है. इस सीजन में कई नए ट्विस्ट, सरप्राइज और भरपूर एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा.
प्रोमो लॉन्च के दौरान एक और खास बात जिस पर जोर दिया गया वो ये है कि, बिग बॉस को सिर्फ देखा नहीं जाता, बल्कि लोग इसे जीते हैं. शो के 100 दिनों के दौरान दर्शक कंटेस्टेंट्स से इस कदर जुड़ जाते हैं कि घर के अंदर होने वाली हर छोटी-बड़ी बात बाहर वाले लोगों के बीच बातचीत का हिस्सा बन जाती है. इस सीजन को एक बार फिर से विजय सेतुपति ही होस्ट करते नजर आएंगे. प्रोमो में वो दर्शकों को इस बड़े सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने के लिए बुलाते हैं. वो प्रोमो के आखिर में कहते हैं:
'Inga Onnu Nenacha… Pathu Nadakkum' जिसका मतलब है कि यहां कोई एक चीज के बारे में सोचता है तो उसके कई अलग-अलग रिजल्ट सामने आ सकते हैं. ये लाइन बिग बॉस के घर के माहौल को बताती है कि किस तरह के घर के अंदर लिया गया कोई फैसला या छोटी सी बात और बहस भी पूरी गेम को बदल कर रख सकती है. बिग बॉस तमिल का 10वां सीजन 100 दिनों तक चलने वाला है और इस बार मेकर्स इसे अब तक का सबसे बड़ा सीजन बनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं. इस सीजन में ड्रामा, इमोशन, दोस्ती, लड़ाई और ढेर सारे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को खूब पसंद आएंगे.
बिग बॉस तमिल सीजन 10 का जश्न जल्द शुरू होने वाला है जिसे आप सिर्फ स्टार विजय और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं