विज्ञापन

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का मेला, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज

OTT Releases This Week: अगस्त का पहला हफ्ता एंटरटेनमेंट से भरपूर रहने वाला है. ओटीटी और थिएटर्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. सस्पेंस, वॉर ड्रामा, फैमिली स्टोरी और इमोशनल फिल्मों के साथ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन मिलेगा.

OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT और सिनेमाघरों में लगेगा मनोरंजन का मेला, ये 7 फिल्में और वेब सीरीज होंगी रिलीज
ओटीटी से थियेटर्स तक मनोरंजन का महाधमाका करेंगी ये मूवीज
NDTV

OTT Releases This Week: अगस्त का पहला हफ्ता एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए काफी खास रहने वाला है. इस बार ओटीटी और थिएटर्स, दोनों पर अलग-अलग जॉनर की कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. कहीं सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का है तो कहीं वॉर ड्रामा, फैमिली स्टोरी और इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिलेगी. अगर आप वीकेंड पर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये हफ्ता आपके लिए शानदार ऑप्शन्स लेकर आया है. आइए जानते हैं इस सप्ताह रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट.

ये भी पढ़ें; 3 सीजन, 29 एपिसोड, OTT की धुरंधर कहलाती है ये वेब सीरीज हर एपिसोड में पीछा है जबरदस्त सस्पेंस और कहानी

उयिर: सस्पेंस से भरपूर पुलिस थ्रिलर

अगर आपको क्राइम और इन्वेस्टिगेशन वाली कहानियां पसंद हैं तो मलयालम फिल्म उयिर आपकी वॉचलिस्ट में होनी चाहिए. डायरेक्टर एम. पद्मकुमार की इस फिल्म में सस्पेंस और रहस्य को बेहद दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है. फिल्म 4 अगस्त से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.

स्टार्लिंग प्वाइंट: फैमिली ड्रामा की नई कहानी

अंग्रेजी वेब सीरीज स्टार्लिंग प्वाइंट 5 अगस्त से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जुड़वा बच्चों को गोद लेता है. इसके बाद परिवार और रिश्तों से जुड़ी कई इमोशनल और चैलेंजिंग सिचुएशन्स सामने आती हैं.

ऑपरेशन सफेद सागर: देशभक्ति का जोश

इस हफ्ते ऑपरेशन सफेद सागर भी रिलीज हो रही है. जिम्मी शेरगिल और सिद्धार्थ जैसे कलाकारों से सजी ये वॉर ड्रामा वेब सीरीज 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. देशभक्ति और मिलिट्री ऑपरेशन पर बेस्ड ये सीरीज काफी दमदार मानी जा रही है.

मैं वापस आऊंगा: अब ओटीटी पर

सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा ओटीटी पर आ रही है. फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ और वेदांग रैना अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 7 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी.

ओह माय डॉग: कुत्तों पर अनोखी कहानी

डायरेक्टर अमित राय की फिल्म ओह माय डॉग 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पंकज त्रिपाठी स्टारर ये फिल्म पेट और स्ट्रीड डॉग्स की दुनिया को इमोशनल और एंटरटेनिंग अंदाज में दिखाती है. डॉग लवर्स के लिए ये फिल्म खास हो सकती है.

आर्यभट्ट का जीरो: हिमांश कोहली की वापसी

फिल्म यारियां से पहचान बनाने वाले अभिनेता हिमांश कोहली आर्यभट्ट का जीरो के जरिए बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. डायरेक्टर कमल चंद्रा की ये फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

लेनिन: अब जी5 पर होगी स्ट्रीम

अखिल अक्कीनेनी की फिल्म लेनिन अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद ये फिल्म 7 अगस्त से जी5 पर उपलब्ध होगी. अगर आप साउथ सिनेमा के फैन हैं तो ये फिल्म आपके वीकेंड को बोरिंग होने से बचा सकती है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ott Releases This Week, Oh My Dog
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com