विज्ञापन

74 साल की उम्र में बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, अस्पताल में मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के CM

मिथुन चक्रवर्ती के फैंस के लिए बुरी खबर है. शुक्रवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया.

74 साल की उम्र में बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत, अस्पताल में मिलने पहुंचे पश्चिम बंगाल के CM
74 साल की उम्र में बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत
NDTV

अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत को लेकर सामने आए अपडेट के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी उनसे मिलने कोलकाता के एक निजी अस्पताल पहुंचे. मुलाकात के बाद सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती का पिछली रात एक छोटा सा ऑपरेशन हुआ था. उन्होंने कहा कि अभिनेता ने खुद उन्हें और पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य को इस बारे में जानकारी दी थी. हालांकि, मिथुन चक्रवर्ती नहीं चाहते थे कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी इस जानकारी को सार्वजनिक किया जाए.

कैसी है मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत

सुवेंदु अधिकारी ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती अब पूरी तरह ठीक हैं और उनकी हालत सामान्य है. उन्होंने अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के लोगों में चिंता बढ़ गई थी. हालांकि, अब उनके स्वास्थ्य को लेकर राहत की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि यह एक छोटा ऑपरेशन था और इसके बाद उनकी हालत स्थिर है. अस्पताल में डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं.

मिथुन चक्रवर्ती की बात करें, उन्होंने साल 1976 में मशहूर निर्देशक मृणाल सेन की फिल्म 'मृगया' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. इस पहली ही फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

मिथुन चक्रवर्ती की फिल्में

इसके बाद मिथुन चक्रवर्ती ने हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई. साल 1978 में आई बंगाली फिल्म 'नदी थेके सागरे' ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई. इसके बाद उन्होंने 'सुरक्षा', 'तराना', 'हम पांच' और 'हम से बढ़कर कौन' जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे बॉलीवुड में अपनी जगह मजबूत की.

साल 1982 में आई फिल्म 'डिस्को डांसर' मिथुन चक्रवर्ती के करियर का सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई. इस फिल्म ने उन्हें देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय बना दिया. इसके बाद उन्होंने 'शौकीन', 'अशांति', 'कसम पैदा करने वाले की', 'प्यार झुकता नहीं', 'गुलामी', 'स्वर्ग से सुंदर', 'डांस डांस', 'प्यार का मंदिर', 'स्वामी विवेकानंद', 'गुरु', 'गोलमाल 3', 'हाउसफुल 2', 'ओएमजी- ओह माय गॉड!', 'किक', 'द ताशकंद फाइल्स' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया. मिथुन चक्रवर्ती को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, फिल्मफेयर पुरस्कार और साल 2024 में भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण से सम्मानित किया गया.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Mithun Chakraborty Movie, Mithun Chakraborty News In Hindi, Mithun Chakraborty Age, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com