विज्ञापन

शहनाज गिल की 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज, सरहदों को चुनौती देकर लिखी गई मोहब्बत की दास्तान

प्यार को अमर कर देने वाली कहानियां इंडियन सिनेमा के जरिए हमेशा से जिंदा रही है. ऐसी ही एक अमर प्रेम कहानी इश्कनामा को लेकर पंजाबी डायरेक्टर आदित्य खैर लेकर आ रहे है, जिसका ट्रैलर रीलीज हो गया.

शहनाज गिल की 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज, सरहदों को चुनौती देकर लिखी गई मोहब्बत की दास्तान
Ishqnama Movie trailer Launch
ndtv

भारतीय सिनेमा हमेशा से प्यार के लिए जाना जाता रहा है. हीर रांझा , सोनी महीवाल और लैला मजनूं इनके प्यार को अमर कर देने वाली कहानियां आज भी इंडियन सिनेमा के जरिए जिंदा है. और आगे भी इसी तरह की कहानियां इशकजादों के लिए हमेशा लिखी जाती रहेगी. जिन्हें रूह से जिया से जा सके. ऐसी ही एक और 'इश्कनामा' लेकर अरविंदर एस. खैरा शहनाज़ गिल और जय रंधावा पंजाबी फिल्म पीरियड रोमांस  लेकर आ रहे है.

 नसीमा के किरदार में इशकनामा

 नसीमा के किरदार में इशकनामा
Photo Credit: NDTV

रूप में इशकनामा में दिखेगी शहनाज गिल 

शहनाज गिल की अपकमिंग फिल्म 'इश्कनामा' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें शहनाज गिल बॉर्डर पार रहने वाली एक लड़की निम्मा  का किरदार अदा कर रही हैं. शहनाज गिल की फिल्म 'इश्कनामां' के ट्रेलर का एक-एक सीन दिल को कचोटने वाला है. शहनाज ने इस किरादर को लेकर अपने जज्बात बयान किए, उन्होंने कहा कि नसीमा का किरदार निभाना मेरे लिए जैसे दोबारा जन्म लेने जैसा है. क्योंकि नीमा के किरदार ने उन्हें चुनौतियों से सामना करना और उनकी अभिनय की सीमाओं से बाहर निकाला है. 

Ishaqnama punjabi romance drama

दो प्रेमियों के दिलों
Photo Credit: NDTV

बॉर्डर पार दो प्रेमियों के दिलों को हाल बयान करती है 'इश्कनामा'

'इश्कनामा' की सबसे बड़ी खूबी इसका रियल होना है.यह फिल्म मशहूर किताब ‘हिंद पाक बॉर्डरनामा' पर आधारित है, जो निम्मा और नसीमा नाम के दो किरदारों की सच्ची मोहब्बत की गवाही देती है.जो बंटवारे के जख्मों और सरहदों की दीवारों के बावजूद जिंदा रहती है. यह सिर्फ एक काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि इतिहास के पन्नों से निकली एक ऐसी हकीकत है जो दर्शकों के दिलों को झकझोर देगी.

यहां देखें ट्रेलर

कैसा है 'इश्कनामा' का ट्रैलर

ट्रेलर में शानदार सिनेमैटोग्राफी, रूह को छू लेने वाला संगीत और भावनाओं से भरपूर दृश्य देखने को मिलते हैं, जो ‘इश्कनामा' को एक ऐसी ऐतिहासिक प्रेम कहानी बनाता हैं, जहां प्यार सरहदों और किस्मत दोनों को चुनौती देता हुआ नजर आता है.

इसके निर्देशक ने  अरविंदर एस. खैरा ने इसे इतिहास बदलने वाली मोहब्बत की कहानी बताया है. उन्होंने कहा, “पिछले दस सालों से मैंने चार मिनट के गानों में इंसानी जज्बातों को समेटने की कोशिश की, लेकिन कुछ कहानियां इतनी बड़ी होती हैं कि उन्हें सिर्फ एक गीत में नहीं बांधा जा सकता. ‘इश्कनामा' ऐसी ही कहानी है. यह निम्मा और नसीमा की सच्ची दास्तान है, जिनकी मोहब्बत ने इतिहास बदल दिया. यह ट्रेलर हमारी मेहनत और प्यार की एक छोटी सी झलक है, जिसे आज हम दर्शकों के हवाले कर रहे हैं.

Ishaqnama punjabi romance drama

इश्कनामा
Photo Credit: NDTV

कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'इश्कनामा'?

फिल्म का डायरेक्शन अरविंदर एस. खैरा  और सौरभ राणा के प्रोड्यूस में बनी ‘इश्कनामा' एक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है जो एक सच्ची कहानी पर आधारित है, जिसे ‘हिंद-पाक बॉर्डरनामा' किताब से लिया गया है. फिल्म में जय रंधावा, शहनाज़ गिल, सौरभ सचदेवा और कई दूसरे दमदार कलाकार हैं. इसका म्यूज़िक बी प्राक ने दिया है और इसके बोल जानी ने लिखे हैं. ‘इश्कनामा' 24 जुलाई, 2026 को भारत, कनाडा और UK समेत दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें: सलमान खान का 28 साल पुराना लव सॉन्ग, लड़की का जीता दिल फटी जींस को बना दिया फैशन ट्रेंड, आज भी सबका फेवरेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shehnaaz Gill, Punjabi Movie, Ishqnama Trailer, Bollywood News, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com