विज्ञापन

Bigg Boss 20: स्काउट ने किया लव गिल को नॉमिनेट तो फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, हाल देख स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी के भी निकले आंसू!

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों रिश्तों और दोस्ती को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और गेमर स्काउट ओपी के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है.

Bigg Boss 20: स्काउट ने किया लव गिल को नॉमिनेट तो फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, हाल देख स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी के भी निकले आंसू!
Bigg Boss 20: स्काउट ने किया लव गिल को नॉमिनेट तो फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस
NDTV

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में इन दिनों रिश्तों और दोस्ती को लेकर काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है. पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल और गेमर स्काउट ओपी के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है. हाल ही में स्काउट ने नॉमिनेशन टास्क के दौरान लव का नाम लिया, जिसके बाद एक्ट्रेस भावुक हो गईं. वह फूट-फूटकर रोने लगीं और उन्होंने अपने दिल की बात घरवालों के सामने रखी. लव का कहना है कि स्काउट के साथ उनका रिश्ता सच्चा था और उन्होंने कभी किसी तरह का दिखावा नहीं किया. वहीं, बीते दिनों स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी के घर में आने के बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ गई हैं.

स्काउट ने लव को किया नॉमिनेट

'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के दौरान स्काउट ओपी ने लव गिल को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है, उसके बाद वह इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ाना चाहते. स्काउट ने यह भी कहा कि वह पुरानी बातों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहते हैं.

स्काउट के इस फैसले से लव काफी दुखी नजर आईं. वह अपने आंसू नहीं रोक पाईं और रोने लगीं. लव ने कहा कि उनकी तरफ से यह रिश्ता पूरी तरह सच्चा था. उन्होंने जो भी किया, दिल से किया था. उनके मुताबिक, इतने दिनों तक साथ रहने के बाद किसी रिश्ते से अचानक दूरी बनाना आसान नहीं है.

'मैं रोबोट नहीं हूं', लव ने बयां किया दर्द

नॉमिनेशन के बाद लव गिल ने अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि घर में हर कोई उन्हें अलग-अलग सलाह दे रहा है. कोई उन्हें आगे बढ़ने के लिए कहता है, तो कोई स्काउट से बात नहीं करने की सलाह देता है.

लव ने रोते हुए कहा कि वह कई दिनों से ठीक से सो नहीं पा रही हैं. उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इस स्थिति को कैसे संभालें. उन्होंने कहा कि उन्होंने स्काउट के साथ 40-50 दिन बिताए हैं. ऐसे में उन्हें इस रिश्ते से बाहर आने के लिए थोड़ा समय मिलना चाहिए.

लव के मुताबिक, वह कोई रोबोट नहीं हैं, जो अपनी भावनाओं को तुरंत खत्म कर दें. वह इस पूरे मामले से काफी परेशान हैं और उन्हें अकेले बैठकर अपने मन की बात समझने का मौका भी नहीं मिल रहा है.

काशवी की एंट्री के बाद बदले रिश्ते

लव और स्काउट के बीच विवाद तब बढ़ा, जब स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी वीकेंड का वार में पहुंचीं. उन्होंने दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाए. काशवी ने लव पर आरोप लगाया कि उन्होंने स्काउट को अपने करीब लाने की कोशिश की. उन्होंने स्काउट को भी अपने व्यवहार और रिश्ते की सीमाओं का ध्यान रखने की सलाह दी.

इससे पहले शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी दोनों को उनके व्यवहार को लेकर समझाया था. उन्होंने कहा था कि घर के अंदर उनकी नजदीकियां दर्शकों के सामने गलत छवि बना सकती हैं.

काशवी के आने के बाद स्काउट ने लव से दूरी बनानी शुरू कर दी. अब नॉमिनेशन टास्क में लव को नॉमिनेट करने के बाद दोनों के रिश्ते में तनाव और बढ़ गया है. 

यह भी पढ़ें | Bigg Boss का वो बागी कंटेस्टेंट, जिसने माइक्रोफोन चबाया, छत तोड़कर की भागने की कोशिश, अदाओं की दुनिया है दीवान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Love Gill, Scout Op, Kashvi Hiranandani, Bigg Boss Latest Episode
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com