विज्ञापन

Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस ने खेला सेफ गेम, बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए केवल 2 कंटेस्टेंट

बिग बॉस 20 के नॉमिनेशन में बिग बॉस सेफ गेम खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जिसके चलते केवल दो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो जाएंगे. 

Bigg Boss 20 Nomination: बिग बॉस ने खेला सेफ गेम, बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए केवल 2 कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 में दो कंटेस्टेंट यंग डीएसए और ईशा रिखी हुए नॉमिनेट
नई दिल्ली:

सलमान खान 'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड काफी धमाकेदार रहा, जिसमें ना सिर्फ ट्रोलर्स को उन्होंने जवाब दिया. बल्कि काजी तौकीर को उनकी गलती का एहसास दिलाया. हालांकि इसका असर आने वाले नॉमिनेशन में दिखने वाला था. लेकिन बिग बॉस ने गेम पलट दिया और इस बार नॉमिनेशन के लिए उन्होंने घरवालों से दो सदस्य के नाम लेने को कहा, जिन्हें वह सेफ करना चाहते हैं. इस गेम पलटने के कारण वो दो कंटेस्टेंट नॉमिनेट हो गए हैं, जिनमें से जरुर एक कंटेस्टेंट नॉमिनेट होगा.

घरवालों ने लिए सेफ कंटेस्टेंट के नाम 

बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में घरवालों को दो कंटेस्टेंट के नाम लेंगे, जिन्हें वे सेफ करना चाहते हैं. इसमें यंग डीएसए और ईशा रिखी वो कंटेस्टेंट थे, जिनका किसी ने नाम नहीं लिया. 
आम्रपाली ने लव और रीति का नाम लिया
काजी ने अरिश्फा खान और माही विज का नाम लिया
माही ने अरिश्फा खान और काजी तौकीर का नाम लिया
ईशा रेखी ने कनिका मान और अरिश्फा खान का नाम लिया.
आसिफ खान ने स्काउट और लव का नाम लिया.
अमन गांधी ने उदिति और काजी का नाम लिया
लव ने आसिफ और आम्रपाली
रीति ने आम्रपाली और मैरी
उदिति ने काजी और अमन
स्काउट ने लव और आसिफ
यंग डीएसए ने माही और लव
अरिश्फा ने  काजी और माही
कनिका ने काजी और मैरी
मैरी कॉम ने आम्रपाली और लव का नाम लिया. 

ये भी पढ़ें- 1970 में फिल्मों के इंटरवल में चलता था राजेश खन्ना की इस फिल्म का ट्रेलर, छह के 6 गाने ब्लॉकबस्टर, किशोर, लता, रफी, आशा ने बनाया कल्ट

इस हफ्ते दो कंटेस्टेंट हुए नॉमिनेट

इसके चलते बिग बॉस 20 के दो कंटेस्टेंट यंग डीएसए और ईशा रिखी वो दो कंटेस्टेंट बने, जिन्हें किसी भी घरवाले ने सेफ करने के लिए नाम नहीं लिया. इसी के चलते ये दो नॉमिनेट हो गए. वहीं फैंस ने तो यह जानने के बाद यह तक कह दिया कि ईशा रिखी अगले हफ्ते इविक्ट होने वाली कंटेस्टेंट हैं. 

रोहेद हुए इविक्ट 

बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में शो से पहले इविक्ट होने वाले कंटेस्टेंट रोहेद खान बन गए हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि नॉमिनेशन की प्लानिंग करने के चलते इस हफ्ते बिग बॉस ने सजा देते हुए आसिफ खान, रोहेद और स्काउट को नॉमिनेट किया था. इसके चलते रोहेद खान शो से नॉमिनेट हो गए. वहीं शो से निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए. 

ये भी पढ़ें- 3 साल में बनीं 1994 की फ्लॉप फिल्म आज है कल्ट, 7 गानों ने बदली तकदीर, आशा-एसपी की आवाज का जादू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss Nomination, Yung DSA, Isha Rikhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com