- Devoleena Bhattacharjee और अर्शी खान के बीच हुई लड़ाई
- Devoleena Bhattacharjee ने अर्शी खान को कह दी ये बात
- Devoleena Bhattacharjee ने बिग बॉस हाउस में मचाया धमाल
बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एजाज खान की प्रॉक्सी पर खेलने वाली देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अर्शी खान पर जमकर बरसती हुई नजर आ रही हैं. प्रोमो वीडियो में साफ देख सकते हैं कि देवोलिना, अर्शी को कहती है कि यह जो तुम बदतमीजी करती हो न अपने घर पर करो. तुम्हारे घरवाले तुम्हारी घटिया हरकतें सहन करते होंगे मैं नहीं करूंगी.' इतने कहने के बाद देवोलीना अभिनव के तरफ देखकर कहती है कैसे तुमलोग इस पागल को सहन करते हो. आपको बता दें कि यह पूरी घटना किचन की है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अर्शी खान (Arshi Khan) पर गुस्सा दिखाने के बाद अगले ही पल देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) बर्तन पटकते हुए कहती है ‘तुम घटिया हो तुम घटिया हो अर्शी खान....' आपको बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी और अर्शी खान की लड़ाई के वक्त किचन में रुबीना दिलाइक भी मौजूद हैं, जोकि कुछ भी नहीं कह रही हैं.
आपको बता दें कि बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) अपने फिनाले के बेहद करीब है और इस वजह से शो का हर एपिसोड दिन पर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है. हाल ही में शो में मौनी रॉय पहुंची थी जहां उन्होंने कंटेस्टेंट लोगों से कई दिलचस्प सवाल पूछे. राहुल वैद्द से पूछा गया कि आप किससे शादी करना पसंद करेंगे तो उन्होंने रुबीना दिलैक का नाम लिया जिससे घर के बाकी सदस्य काफी हैरान हो गए वहीं राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह रोते हुए कहती हैं कि तुमने मेरे साथ बहुत बुरा किया है अभिनव, मेरा दिल कह रहा है हां और दिमाग कह रहा है नहीं. मेरे हाथ क्यों कांप रहे हैं बिग बॉस. वीडियो में देखा जा सकता है कि राखी सावंत फूट-फूटकर रो रही हैं. हालांकि, यह तो बिग बॉस के आने वाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा की राखी सावंत क्या फैसला लेती हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं