राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला, जो बिग बॉस 13 में प्रवेश करने वाले वाइल्ड कार्ड में से एक हैं, कथित तौर पर टेलीविजन रियलिटी शो के वर्तमान सीज़न में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले प्रतियोगी हैं. हालांकि, अभिनेता ने इन खबरों को न तो स्वीकार किया है और न ही खंडन किया है. टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ एक एंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता कि किसको कितना पैसा दिया जा रहा है, लेकिन ईमानदारी से पैसा मेरे लिए मायने नहीं रखता है. मैं पैसे से अट्रेक्ट नहीं होता. मैं इसका सम्मान करता हूं. मुझे इसकी कोई परवाह नहीं है. मैं जीवन में बड़े काम करना पसंद करता हूं. पैसा मेरा लक्ष्य नहीं है. तहसीन, जो कथित तौर पर 21 लाख रुपए प्रति सप्ताह ले रहे हैं, माना जा रहा है कि शो में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाली प्रतियोगी हैं, इसके बाद टेलीविजन अभिनेत्री रश्मि देसाई हैं, जो इस सप्ताह शो से बाहर हो चुकी हैं.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़
जब तहसीन से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि वह शो के अन्य प्रतिभागियों को प्रभावित करने में सफल होंगे, तो उन्होंने कहा, 'मैं सभी प्रतियोगियों को प्रभावित कर सकता हूं. मैं कहूंगा कि वे प्रभावित होते हैं या नहीं, यह मेरी समस्या नहीं होगी. मुझे वास्तव में परवाह नहीं है कि वे मेरे बारे में क्या सोचते हैं.
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घर में तहसीन पूनावाला का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि तहसीन 'घर का नेता' होगा और वह घर में होने वाले झगड़े को 'स्क्रीन पर अच्छा' बनाएगा.
तहसीन पूनावाला के अलावा, इस सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वालों की लिस्ट में इंटरनेट सेंसेशन विकास पाठक भी शामिल हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'हिंदुस्तानी भाऊ' के नाम से जाना जाता है. वहीं 'कांटा लगा' गर्ल शेफाली ज़रीवाला भी शो में एंट्री कर चुकी हैं. भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव, टीवी अभिनेता अरहान खान और गायक हिमांशी खुराना में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं