विज्ञापन

श्रीराम के करिदार के लिए रणबीर कपूर ने डेढ़ साल तक ली ओलंपियन से ट्रेनिंग, पेड़ पर चढ़ने से लेकर तीरअंदाजी तक सीखी ये बारीकियां

रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया कि श्रीराम के किरदार के लिए उनके लिए करीब डेढ़ साल तक कड़ी मेहनत की. इसमें केवल तीरअंदाजी नहीं बल्कि किरदार से जुड़ी दूसरी बारीकियां भी शामिल हैं.

श्रीराम के करिदार के लिए रणबीर कपूर ने डेढ़ साल तक ली ओलंपियन से ट्रेनिंग, पेड़ पर चढ़ने से लेकर तीरअंदाजी तक सीखी ये बारीकियां
रामायणम् के लिए रणबीर कपूर ने ली लंबी ट्रेनिंग
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी फिल्म रामायणम् की रिलीज के साथ तैयार हैं. फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हो चुकी है और अब 5 नवंबर को फिल्म दर्शकों के सामने होगी. इससे पहले फिल्म को लेकर बड़ी ही अलग अलग जानकारी सामने आ रही है. अब रणबीर कपूर से जुड़ा एक फैक्ट चर्चा में हैं. इस जानकारी के बाद लोग रणबीर की डेडिकेशन की काफी तारीफ भी कर रहे हैं. दरअसल रणबीर कपूर ने शूटिंग शुरू होने से करीब डेढ़ साल पहले फिल्म के लिए ट्रेनिंग शुरू कर दी थी.

लास वेगास में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान दिए गए एक इंटरव्यू में रणबीर ने इस बारे में डिटेल में बताया. रणबीर ने कहा कि भगवान राम एक कुशल तीरंदाज माने जाते हैं. इसलिए उन्होंने सही टेक्नीक सीखने के लिए एक भारतीय ओलंपियन के साथ काम किया. न्यूयॉर्क में रहने के दौरान उन्होंने वहां भी कुछ क्लासेस लीं. तीरंदाजी के अलावा उन्होंने मूवमेंट, सांस लेने की टेक्नीक, बॉडी कंट्रोल और फोकस बढ़ाने वाली वर्कशॉप भी कीं.

Latest and Breaking News on NDTV

रणबीर कपूर की एक्शन टीम में गाय नॉरिस और टेरी नोटरी जैसे एक्सपीरियंस्ड लोग शामिल थे. रणबीर ने बताया कि टेरी नोटरी की वर्कशॉप सिर्फ युद्ध की ट्रेनिंग नहीं थी. उसमें सांस लेने का तरीका, चलना, पेड़ पर चढ़ना और शरीर को सही तरीके से इस्तेमाल करने जैसी कई बातें सिखाई गईं. रणबीर के मुताबिक फिजिकल स्किल्स तो एक हिस्सा था. असली चैलेंज भगवान राम के चरित्र को समझना और उसमें अपनी आत्मा को शामिल करना था. उन्होंने कहा कि किताबें पढ़कर अलग-अलग मतलब निकाले जा सकते हैं, लेकिन आखिर में पर्दे पर जो रोल आएगा, उसमें उनकी अपनी आत्मा होगी. इसे कैसे बदलें और नई एनर्जी कैसे लाएं यही सबसे गहरी बात थी.

यह भी पढ़ें: रामायण के दो नहीं होंगे तीन पार्ट, रणबीर कपूर की बीच इंटरव्यू फिसली जुबान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ranbir Kapoor, Ramayana Film, Nitesh Tiwari, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com