विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2021

भाग्यश्री की सासू मां बोलीं 'मटर तो आज भी छीलने पड़ेंगे' तो एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन- देखें Video

भाग्यश्री (Bhagyashree) ने अपनी सासू मां के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी सासू मां बोलीं 'मटर तो आज भी छीलने पड़ेंगे'

भाग्यश्री की सासू मां बोलीं 'मटर तो आज भी छीलने पड़ेंगे' तो एक्ट्रेस का यूं आया रिएक्शन- देखें Video
भाग्यश्री (Bhagyashree) की सासू मां बोलीं 'मटर तो आज भी छीलने पड़ेंगे
नई दिल्ली:

भाग्यश्री (Bhagyashree) बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'मैंने प्यार किया' के रिलीज के तुरंत बाद ही शादी कर ली थी और बॉलीवुड से दूरी बना ली लेकिन फिल्मों से दूरी बनाने के बाद भी भाग्यश्री ((Bhagyashree) की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं और इन दिनों एक्ट्रेस सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साथ जुड़ी हुई भी रहती हैं. भाग्यश्री अकसर पति और बच्चों के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब हाल ही में भाग्यश्री ने अपनी सासू मां के साथ एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह उनके साथ मटर छीलते हुए दिखाई दे रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो को शेयर करते बुए भाग्यश्री ने जो कैप्शन लिखा है वह फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आ रही है और ह उस पर रिएक्शन भी दे रहे हैं. 

भाग्यश्री (Bhagyashree) ने अपनी सासू मां के साथ फोटो और वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरी सासू मां बोलीं 'मटर तो आज भी छीलने पड़ेंगे' . इस वीडियो में भाग्यश्री अपनी सासू के साथ बैठकर साथ में मटर छीलती हुई नजर आ रही हैं साथ ही किसी बात दोनों हंस रहे हैं. भाग्यश्री के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 

बता दें एक्ट्रेस भाग्यश्री ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी. इनका पहला सीरियल 'कच्ची धूप' (Kachchi Dhoop) 1987 में आया. लेकिन भाग्यश्री को सलमान खान (Salman Khan) के साथ डेब्यू फिल्म से पहचान मिली. सलमान खान और भाग्यश्री ने 'मैंने प्यार किया' से फिल्म इंडस्ट्री में अपना कदम रखा था. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म उस समय की बहुत बड़ी हिट थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagyashree, Bhagyashree Video, Bhagyashree Share Video With Mother In Law, Bhagyashree Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com