'मैंने प्यार किया' से लोकप्रियता हासिल करने वाली भाग्यश्री (Bhagyashree) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. खास बात तो यह है कि उनकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल भी होते हैं. ऐसा ही हाल भाग्यश्री (Bhagyashree) की कुछ तस्वीरों को लेकर भी देखने को मिल रहा है, हाल ही में भाग्यश्री की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें उनका लुक देखने लायक है. दरअसल, भाग्यश्री (Bhagyashree) ने हाल ही में पहली नजर के प्यार का जिक्र करते हुए बेहद खूबसूरत सी फोटो शेयर की है जिसमें उनके हाथ में एक छोटा सा डॉगी का बच्चा नजर आ रहा है.
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'हम काफी लंबे समय से परिवार बढ़ाने की सोच रहे थे. लेकिन आखिरकार इश्क वाला लव हुआ. आप इसे पहली नजर आ का प्यार भी कह सकते हैं. काम की वजह से मैंने कभी अपने बच्चों को नौकर के सहारे नहीं रखा इसलिए इस छोटे से प्यारे से Puppy को छोड़ना मुमकिन ही नहीं है. क्योंकि मेरा दिल इसकी इजाजत नहीं देता है. इसलिए भारी मन से मैं इसे किसी दूसरे को दे रही हूं जो इसका सही से देखभाल करें. यह हमारे साथ सिर्फ एक दिन रहा.ट
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
भाग्यश्री (Bhagyashree) ने इससे पहले भी कई तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनका लुक वाकई कमाल का लग रहा था. बता दें कि भाग्यश्री जल्द ही फिल्म थलाइवी में नजर आएंगी. इस फिल्म में एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी. थलाइवी से जुड़ी भाग्यश्री ने एक फोटो भी कंगना रनौत के जन्मदिन पर शेयर की थी, जिसमें वह एक्ट्रेस के साथ नजर आ रही थीं. इसके अलावा भाग्यश्री जल्द ही प्रभास के साथ उनकी फिल्म 'राधे श्याम' में भी अहम भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी. भाग्यश्री ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह बेटे के कहने पर बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं