Barot House: ओटीटी मनोरंजन का एक ऐसा प्लेटफार्म है जो बस एक क्लिक में आपको कॉमेडी, संस्पेंस, मर्डर मिस्ट्री , भक्ति और साइकोलॉजिकल थ्रिलर समेत कई विषयों पर एक साथ कई फिल्में - वेबसीरीज दिखाकर आपको एंटरटेन करता आ रहा है जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक कभी भी देख सकते है. इनमें से कुछ ऐसी फिल्में और वेबसीरीज होती है जिन्हें एक बार देखने के बाद बार बार देखने का मन करता है.
ऐसी ही 1 घंटे 29 मिनट की दिमाग की नसों को झकझोड़ने वाली एक साइक्रोजिकल थ्रिलर इन दिनों अपना डंका बजा रही है जिसमें डर , मिस्त्री और साइकोलोजी का इतना बड़ा माइड गेम देखने को मिलता है जिसे देखने के बाद आप अपने ही परिवार को शक की नजरों से देखने लग जाते है. हम बात कर रहे है फिल्म बरोट हाउस ( Barot House) की, जो 2019 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी.
क्या है 'Barot House' की कहानी?
90 मिनट में दिमाग को हिला देने वाली यह साइकोलॉजिकल सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को रिलीज करने से पहले बताया गया था कि यह मूवी सच्ची घटना पर आधारित है. जिसमें कहानी गुजरात के दमन में रहने वाले बारोट परिवार की है. इस परिवार में अमित बारोट, उनकी पत्नी भावना, उनकी बुजुर्ग मां और उनके चार बच्चे तीन बेटियां और एक बेटा मल्हार (आर्यन मेंघजी) रहता है. जो देखने से हर परिवार की तरह ही खुशहाल दिखता है, लेकिन इनकी खुशियों में तब नजर लगती हैं, जब उनकी एक बेटी अचानक गायब हो जाती है और बाद में उसकी लाश मिलती है. और इसी मर्डर से शुरू होता है एक ऐसा माइंड गेम जो हर हंसते परिवार के पीछे का सच जानने को मजबूर कर देता है.
अभी परिवार इस सदमे से उबर भी नहीं पाता कि एक-एक करके घर की दूसरी बेटियों की भी रहस्यमयी तरीके से हत्या होने लगती है. पुलिस जांच में पड़ोसियों और रिश्तेदारों पर शक जताती है. लेकिन जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, कहानी में एक ऐसा खौफनाक मोड़ आता है, जहां पिता अपने ही बेटे (मल्हार) पर इन हत्याओं का शक करने लगता है.
यहां देखें बरोट हाउस का ट्रेलर
जानें बारोट हाउस के किरदारों के बारे में
यह फिल्म 7 अगस्त 2019 को सीधे ZEE5 पर रिलीज हुई थी. यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म थी जिसमें अमित साध और मंजरी फडनीस ने मुख्य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा आर्यन मेघजी, किएरा सोनी, किशा अरोड़ा जैसा अन्य किरदार शामिल है. इस फिल्म का निर्देशन बग्स भार्गव कृष्णा के जरिए किया गया था, जिसकी कहानी संजीव के. झा द्वारा लिखी गई थी.
कहां ले इस साइकोथ्रिलर का मजा
अगर आप साधारण क्राइम मिस्ट्री से हटकर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं जो साइकोलोजी के ऐसे डार्क पहलुओं को आपके सामने लाकर खड़ा कर देती है जहां आपको अंत तक यह सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि क्या वाकई मासूम चेहरे के पीछे कोई हैवान छिपा हो सकता है? इस माइंड गेम और साइकोथ्रिलर के पंच को देखने के लिए ZEE5 का रूख करना होगा.
IMDb पर मिली 7.9 रेटिंग
IMDb पर 7.0 या उससे ऊपर की रेटिंग को अच्छा माना जाता है. इस वेबसीरीज को IMDb पर 7.9 की रेटिंग मिली है, जिससे यह साबित हो जाता है कि यह वेबसीरीज हर वर्ग के दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है.
आपके लिए और भी
ये Video भी देखें:
भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं