विज्ञापन
This Article is From Jul 17, 2021

बादशाह ने आस्था गिल के साथ 'बचपन का प्यार' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, देख फैन्स ने लगाए जमकर ठहाके

बादशाह  ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो आस्था गिल के साथ 'बचपन का प्यार' सॉन्ग पर डांस करते नजर आ रहे हैं.

बादशाह ने आस्था गिल के साथ 'बचपन का प्यार' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, देख फैन्स ने लगाए जमकर ठहाके
बादशाह ने शेयर किया वीडियो
  • बादशाह ने शेयर किया वीडियो
  • बचपन का प्यार' सॉन्ग किया पर डांस
  • हाल ही में रिलीज हुआ है बादशाह का 'पानी पानी' गाना
नई दिल्ली:

जाने माने रैपर बादशाह काफी फेमस हैं. लोग उनके गानों को काफी पसंद करते हैं. उनके अब तक के सभी गानों ने जबरदस्त धूम मचाई है. उनका हालिया रिलीज सॉन्ग पानी-पानी ने तो लोगों को दीवाना बना दिया है. अपने सॉन्ग के साथ-साथ वो आज कल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. हालही में उन्होंने एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनके साथ जानी मानी सिंगर आस्था गिल और रीको भी नजर आ रहे हैं. 

'बचपन का प्यार' सॉन्ग पर किया डांस

बादशाह ने अपना ये फनी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बादशाह, आस्था गिल और रीको तीनों बड़े मजे से 'बचपन का प्यार' सॉन्ग पर बड़े फनी अंदाज में नाचते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में तीनों पहले बड़े ही शांत तरीके से सोफे पर बैठे हुए होते फिर अचानक तीनों कूद कूद कर नाचने लगते हैं. उनके इस फनी वीडियो को फैन्स के साथ-साथ कई सेलेब्स भी काफी पसंद कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'बादशाह का नया वर्जन', वहीं दूसरे ने लिखा है 'जिसने गाना गाया है उस बच्चे की भी मदत करदो'. 

बादशाह के गाने

बता दें कि, बादशाह ने अपने करियर में अब तक कई हिट गाने दिए हैं. जिसमें डीजे वाले बाबू, वखरा स्वैग, चुल, स्टैरडे, मूव योर लक, हैपी हैपी को लोगों ने काफी पसंद किया था. वहीं सिंगर आस्था गिल के गाने भी काफी पसंद किए जाते हैं. उन्होंने डीजे वाले बाबू, वीडियो बना दे, नागिन और कामरियां जैसे सुपरहिट गाने दिए हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Badshah, Badshah Video, Badshah Dance Video, Badshah Funny Video, Aastha Gill, Aastha Gill Instagram, Badshah Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com