विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2020

आयुष्मान खुराना बनना चाहते हैं विलेन, 'जोकर' के लुक में Photo शेयर कर बोले- मैं अराजकता का एजेंट हूं...

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने हाल ही में 'जोकर' के लुक में अपना एक फोटो शेयर किया है.

आयुष्मान खुराना बनना चाहते हैं विलेन, 'जोकर' के लुक में Photo शेयर कर बोले- मैं अराजकता का एजेंट हूं...
आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का फोटो हुआ वायरल
  • आयुष्मान खुराना ने शेयर किया फोटो
  • एक्टर निभाना चाहते हैं विलेन का किरदार
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वह अकसर अपने शायरियों और वीडियो के जरिए फैन्स को कोरोना के समय में पॉजिटिव रहने की सलाह देते रहते हैं. आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana Photo) के फोटो और वीडियो आते ही इंटरनेट पर छा जाते हैं. वहीं, आयुष्मान ने हाल ही में एक फोटो शेयर किया है. इस तस्वीर में एक्टर हॉलीवुड फिल्म 'जोकर (Joker)' के लुक में नजर आ रहे हैं. आयुष्मान खुराना के इस पोस्ट को देखकर लगता है कि एक्टर अब फिल्मों में हीरों की जगह विलेन का किरदार निभाना चाहते हैं. 


एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "क्या मैं आपको ऐसा शख्स दिखता हूं, जिसके पास कोई योजना है? क्या आपको पता है, मैं कैसा हूं. मैं कारों का पीछा करने वाला कुत्ता हूं, अगर मुझे पकड़ा गया तो मुझे नहीं पता कि क्या करना है. मैं अराजकता का एजेंट हूं!" आयुष्मान खुराना ने आगे लिखा, "मैं हमेशा से जोकर जैसा निगेटिव कैरेक्टर निभाने की सोचता था."

आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो जल्द ही एक्टर आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) स्टारर 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होने वाली है. यह फिल्म 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर रिलीज होगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ayushmann Khurrana, Ayushmann Khurrana Photo Viral, Ayushmann Khurrana Joker Look, Ayushmann Khurrana Photo, Ayushmann Khurrana Instagram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com