विज्ञापन

4600 करोड़ की फिल्म को समझना है तो देखनी पड़ेगी 25 सितंबर को आ रही ये मूवी, 23 सुपरहीरो, एक विलेन और नया ट्विस्ट

4600 करोड़ की 23 सुपरहीरो वाली फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है. 25 सितंबर को एक फिल्म रिलीज होने जा रही है और ये उन लोगों के लिए देखना बेहद जरूरी है जो इस फिल्म को देखना का प्लान बना रहे हैं.

4600 करोड़ की फिल्म को समझना है तो देखनी पड़ेगी 25 सितंबर को आ रही ये मूवी, 23 सुपरहीरो, एक विलेन और नया ट्विस्ट
4600 करोड़ की फिल्म को समझाने के लिए मेकर्स 25 सितंबर को रिलीज कर रहे ये फिल्म
Social Media
नई दिल्ली:

4600 करोड़ की फिल्म 'एवेंजर्स डूम्सडे' 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में 23 से ज्यादा सुपरहीरो हैं जो डॉक्टर डूम से टकराने जा रहे हैं. डूम को अब तक का सबसे बड़ा विलेन बताया जा रहा है. एक तरह से ये फिल्म मारवल की अब तक आई सारी फिल्मों का निचोड़ भी है. ऐसे में अभी तक कहा जा रहा है कि इसे समझने के लिए मारवल की अधिकतर फिल्में और वेब सीरीज देखनी होंगी. लेकिन अब मेकर्स ने एक नई चाल चल दी है.

मार्वल स्टूडियोज की 2019 की सुपरहिट फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' को फिर से रिलीज किया जा रहा है. इसको नाम दिया गया है 'अवेंजर्स एंडगेम एनकोर'. आइए जानते हैं इस फिल्म को लेकर क्या नया हो रहा है.

4600 करोड़ की फिल्म समझना है तो देखनी पड़ेगी ये मूवी

मार्वल स्टूडियोज ने 'एवेंजर्स एंडगेम: एंकोर' के नए पोस्टर जारी कर दिए हैं. यह स्पेशल थिएटरिकल प्रेजेंटेशन 25 सितंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी. इंस्टाग्राम पर जारी किए गए इन पोस्टर्स में एवेंजर्स के प्रमुख किरदारों को प्रभावशाली अंदाज में दिखाया गया है, जो फैंस को एक बार फिर बड़ी स्क्रीन पर इन्फिनिटी सागा के अंत का संकेत देते हैं.

2019 में रिलीज हुई 'एवेंजर्स एंडगेम' ने दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़े थे और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के इन्फिनिटी सागा का समापन किया था. अब एंडगेम: एंकोर के रूप में यह फिल्म थोड़े विस्तार के साथ लौट रही है. रनटाइम लगभग चार मिनट बढ़ाया गया है. इसमें कस्टम इंट्रोडक्शन, अतिरिक्त फुटेज और एक नया पोस्ट-क्रेडिट्स सीक्वेंस शामिल है, जो आगामी 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से जुड़ा है. डूम्सडे 18 दिसंबर 2026 को भारतीय सिनेमाघरों में आने वाली है.

टेक्नोलॉजी से बड़े परदे पर देखने का मजा होगा दोगुना

फिल्म आईमैक्स के साथ-साथ मार्वल स्टूडियोज प्रेजेंट्स इन्फिनिटी विजन सर्टिफाइड स्क्रीन्स पर भी दिखाई जाएगी. इन्फिनिटी विजन प्रीमियम लार्ज फॉर्मेट (पीएलएफ) थिएटर्स के लिए एक नई सर्टिफिकेशन है. इसमें बड़े स्क्रीन, ज्यादा ब्राइट इमेज और बेहतरीन साउंड की गारंटी दी गई है, ताकि दर्शकों को असाधारण सिनेमैटिक अनुभव मिले. आईमैक्स और इन्फिनिटी विजन स्क्रीन्स पर देखने वाले दर्शकों को 'एवेंजर्स: डूम्सडे' का स्नीक पीक भी मिलेगा.

फिल्म के निर्देशक एंथनी और जो रूसो हैं, जबकि प्रोड्यूसर केविन फेग हैं. एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर्स में लुई डी'एस्पोसिटो, विक्टोरिया अलोंसो, माइकल ग्रिलो, त्रिन ट्रान, जॉन फेवर्यू, जेम्स गन और स्टैन ली शामिल हैं. कहानी में इन्फिनिटी वॉर की घटनाओं के बाद बचे हुए एवेंजर्स थानोस से लड़ने और यूनिवर्स को बचाने के लिए फिर से इकट्ठा होते हैं. रूसो ब्रदर्स ने इस री-रिलीज को डूम्सडे की कहानी समझने के लिए जरूरी बताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Avengers Doomsday, Avengers Endgame Encore, Hollywood, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com