ओटीटी के कई सारे प्लेटफॉर्म हैं, जिस पर आप वीकेंड पर नई सीरीज और फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं. इसमें आपको ढेर सारे ऑप्शन मिल जाएंगे. लेकिन आज हम आपको नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, पैरामाउंट, एप्पल टीवी पर सबसे ज्यादा देखी गई सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें से एक तो नेटफ्लिक्स के दो सीजन वाली सीरीज है. वहीं प्राइम वीडियो की सीरीज कुछ व्यूज से चूक गई है. इंस्टाग्राम पर शेयर किए पोस्ट के मुताबिक, Nielsen डेटा के अनुसार, 31 अगस्त से लेकर 6 सितंबर 2026) के बीच US मिनट्स के आधार पर सबसे ज्यादा देखी गई स्ट्रीमिंग शोज में नंबर वन पर नेटफ्लिक्स की द जेंटलमैन सीजन 2 सीरीज है, जिसे 1.2 बिलियन लोगों ने देखा है.
ओटीटी की सबसे ज्यादा देखे गए शो
दूसरे नंबर पर प्राइम वीडियो का Reacher का चौथा सीजन है, जिसे 1.1 बिलियन लोगों ने देखा है. तीसरे नंबर पर पैरामाउंट प्लस की लायनेस सीजन 3 है, जिसे 733.5 मिलियन लोगों ने देखा है. चौथे नंबर पर एप्पल टीवी की टेड लासो का सीजन 4 है, जिसे 612.4 मिलियन व्यूज मिले हैं. पांचवे नंबर पर द जेंटलमैन सीजन 1 है, जिसे 495.1 मिलियन व्यूज मिले हैं.
नेटफ्लिक्स का ये शो बना नंबर वन
द जेंटलमैन (The Gentlemen) सीजन 2 की कहानी पिछले सीजन के एक साल बाद शुरू होती है, जिसमें एडी हॉर्निमन (थियो जेम्स) और सुजी ग्लास (काया स्कोडेलारियो) अब बॉबी ग्लास (रे विंस्टन) के आपराधिक साम्राज्य में साथ काम कर रहे हैं. वे अपना कैनाबिस बिजनेस यूके से बाहर, खासकर इटली में, फैलाने की कोशिश करते हैं. सीजन के फिनाले में एडी बदला लेता है और फ्रेडी को एक क्रूर तरीके से सजा देता है. सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर 3 सितंबर 2026 को रिलीज हुआ था, जिसके कुल 8 एपिसोड हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं