विज्ञापन

हॉलीवुड का रीमेक थी आमिर-जूही की ये फिल्म, 6 गाने का साउंडट्रैक बना बस-ऑटो की जान, कुमार सानु-अलका की आवाज में हर गाना कल्ट

1993 में रिलीज हुई फिल्म 'हम हैं राही प्यार के' का गाना 'मुझसे मोहब्बत का इजहार करता' आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है. अलका याज्ञनिक और कुमार सानू की सुरमयी आवाज, समीर के दिल छू लेने वाले बोल और नदीम-श्रवण के म्यूजिक ने इसे एवरग्रीन बना दिया.

हॉलीवुड का रीमेक थी आमिर-जूही की ये फिल्म, 6 गाने का साउंडट्रैक बना बस-ऑटो की जान, कुमार सानु-अलका की आवाज में हर गाना कल्ट
हॉलीवुड का रीमेक है जूही-आमिर की ये फिल्म, हर रोडवेज बस में जरूर बजता था ये गाना
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई गाने बने हैं जो हर माहौल के लिए परफेक्ट होते हैं. जिनको सुनते ही मन में एक अलग सी खुशी होती है और इसके बोल सुनते ही इसको गाने लगते हैं. खासकर बस और ऑटो में अगर गाने बज जाते हैं तो वो सफर और भी अच्छा हो जाता है. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे जो 33 साल पहले आया, लेकिन आज भी रोडवेज बस में ये गाना जरुर सुनने को मिल जाता है. इस गाने में लड़की अपने दिल का हाल बयां करती है. गाने के बोल और संगीत ऐसा है कि हर कोइ इससे कनेक्ट कर पाता है. यही वजह है कि 33 साल बाद भी ये गाना लोगों के दिलों मे अपनी जगह बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड गीत पहेली: जानते हैं करिश्मा कपूर-सुनील शेट्टी के 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू' गाने में कितनी बार आए थे 'हाय' और 'हुक्कू' शब्द?

रोडवेज बसों मे जरूर बजता है ये गाना 

साल 1993 के दशक में आई फिल्म "हम हैं राही प्यार के" थिएटर में रिलीज हुई. फिल्म में जूही चावला और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल तो मचाया ही, लेकिन इसके साथ ही इसका एक गाना ऐसा हिट हुआ कि ये आज भी लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है. फिल्म का गाना "मुझसे मोहब्बत का इजहार करता" रिलीज हुआ. ये गाना 90 के दशक में कॉफी ज्यादा पॉपुलर हुआ. इस गाने का क्रेज इतना ज्यादा था कि रेडियो पर भी इसकी खूब सारी फरमाइशें आती थीं. ये उस समय के सबसे पॉपुलर गानों मे से एक था. 

अलका याज्ञनिक-कुमार सानु की आवाज का जादू

गाने की पॉपुलेरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये गाना सिर्फ उस दौर मे ही नहीं बल्कि आज के समय में भी रोडवेज बसों और ऑटो में सुनने को मिल जाता है. इस गाने को फेमस गायिका अलका याज्ञनिक और कुमार सानू ने अपनी आवाज से सदाबहार बनाया था. अलका और कुमार सानु की जुगलबंदी दर्शकों को बेहद पसंद आई. इस गाने के बोल मशहूर  गीतकार समीर ने लिखे थे. वहीं इसका संगीत नदीम और श्रवण की जोड़ी ने तैयार किया था. 

फिल्म में 6 गाने थे और सभी के सभी सुपरहिट हुए थे. 

1. घूंघट की आढ़ से दिलबर - कुमार सानू और अलका याग्निक

2. यूही कट जाएगा सफर - कुमार सानू और अलका याग्निक

3. मुझसे मोहब्बत का इजहार करता - कुमार सानू और अलका याग्निक

4. चिकनी सूरत तू कहां था- कुमार सानू

5. वो मेरी नींद मेरा चैन- साधना सरगम

6. बंबई से गई पूना - अल्का याग्निक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Juhi Chawla, Juhi Chawla Aamir Khan, Hum Hai Raahi Pyaar Ke, Hindi News, Alka Yagnik Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com