‘बिग बॉस 20' का दूसरा ‘वीकेंड का वार' इस बार काफी हंगामेदार रहने वाला है. शनिवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आ चुका है और इसमें सलमान खान का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है. पूरे हफ्ते घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच कई ऐसे विवाद हुए, जिनका जवाब अब उन्हें सलमान के सामने देना होगा. जहां पिछले ‘वीकेंड का वार' में सलमान काफी शांत नजर आए थे, वहीं इस बार उनका गुस्सा साफ दिखाई दे रहा है. स्काउट और अरिश्फा खान के विवाद से लेकर आसिफ खान के शो को बायस्ड बताने तक, कई मुद्दों पर सलमान घरवालों से सीधे सवाल करते दिखेंगे.
स्काउट को सलमान ने दिखाई ट्रोलिंग की तस्वीर
कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा खान के बीच हुई बहस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. विवाद बढ़ने के बाद स्काउट ने कैमरे के जरिए अपनी गेमिंग कम्युनिटी से इस मामले को देखने की अपील भी की थी. अब इसी बात पर सलमान उनसे सवाल करते नजर आएंगे. वह स्काउट से पूछते हैं कि अगर वह खुद उनके बारे में कुछ कहें तो क्या वह अपनी यूट्यूब कम्युनिटी से सलमान के खिलाफ भी इसी तरह बात करने को कहेंगे?
Bhai ki baat sunne ke baad gharwalon ka kya hoga reaction?
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 19, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/eTA6PGsjrl
इसके बाद सलमान ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखते हैं. वह कहते हैं कि उन पर भी ट्रोलिंग हुई है और इसी दौरान वह अपना हैट और जैकेट उतारकर कहते हैं कि उन्हें भी ट्रोल कर लो. सलमान का यह अंदाज प्रोमो को और ज्यादा चर्चा में ला रहा है.
आसिफ खान और माही विज से भी होंगे तीखे सवाल
नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करने के कारण आसिफ खान, स्काउट और रोहेद को सीधे नॉमिनेट किया गया था. इसके बाद आसिफ ने शो के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे बायस्ड बताया था. अब सलमान इसी बयान को लेकर आसिफ से जवाब मांगते नजर आएंगे. वहीं, माही विज और यंग डीएसए के बीच हुई अनबन भी ‘वीकेंड का वार' में उठेगी. सलमान माही से पूछेंगे कि क्या उन्होंने यंग डीएसए के लिए गाली या अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था. माही इस बात से इनकार करती नजर आती हैं.
Nahh man , He is literally crying on National TV just because of online trolls🤡😭#BiggBoss20 #SalmanKhan pic.twitter.com/Soqg8kBcMe
— Sarthak🍷 (@Sarthk_corre) September 19, 2026
काजी तौकीर के ‘लॉलीपॉप' वाले कमेंट पर क्या होगा?
काजी तौकीर भी इस बार सलमान के सवालों के घेरे में आ सकते हैं. हाल ही में कनिका मान समेत कुछ घरवालों ने काजी की ‘लॉलीपॉप' और ‘गंजी गुड़िया' जैसी बातों को डबल मीनिंग बताया था. इसको लेकर घर में काफी विवाद हुआ था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं