विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

'टाइगर 3' में सलमान खान ने मांगा कैरेक्टर सर्टिफिकेट तो पठान ने दिया रिएक्शन, बोले- भाई भाई ही है!!!

किंग खान ने गुरुवार को एक्स अकाउंट पर #askSRK सेशन शुरू किया. जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवान दिए. एक फैन ने शाहरुख खान से सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के वीडियो को लेकर सवाल किया.

'टाइगर 3' में सलमान खान ने मांगा कैरेक्टर सर्टिफिकेट तो पठान ने दिया रिएक्शन, बोले- भाई भाई ही है!!!
'टाइगर 3' में सलमान खान ने मांगा कैरेक्टर सर्टिफिकेट
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और सलमान खान बॉलीवुड के अच्छे दोस्तों में से एक हैं. इस साल वह फिल्म पठान में नजर आए थे. इस फिल्म में शाहरुख खान और सलमान खान के एक्शन ने दर्शकों के दिलों को जीता. अब यह जोड़ी टाइगर 3 में भी दिखाई देने वाली है. बुधवार को इस फिल्म से जुड़ा एक वीडियो रिलीज हुआ है. जिसमें सलमान खान का टाइगर स्टाइल देखने को मिला है. फैंस से लेकर फिल्मी सितारों ने टाइगर के वीडियो को काफी पसंद किया है. अब शाहरुख खान ने भी टाइगर 3 की तारीफ की है. 

किंग खान ने गुरुवार को एक्स अकाउंट पर #askSRK सेशन शुरू किया. जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवान दिए. एक फैन ने शाहरुख खान से सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 के वीडियो को लेकर सवाल किया. फैन ने पूछा कि क्या उन्होंने टाइगर 3 का टीजर देखा ? इस पर शाहरुख खान ने कहा, 'टाइगर 3 कमाल की लग रही है. भाई भाई ही है!!! पसंद आया…' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है. 

आपको बता दें कि शाहरुख खान की जवान के बाद जितना फैंस को डंकी का इंतजार है. उतना ही फैंस को सलमान खान की टाइगर 3 का भी इंतजार है, जिसकी झलक फैंस को सलमान खान ने नए वीडियो के साथ दिखा दी है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें इस बार टाइगर अपनी गद्दारी का सबूत देने की बात कहता हुआ नजर आ रहा है. इस टीजर को देखने के बाद फैंस फिल्म कब रिलीज होगी. इसे लेकर अपनी बेकरारी जाहिर करते हुए दिख रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AskSRK, Shah Rukh Khan AskSRK, SRK, Shah Rukh Khan And Salman Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com