विज्ञापन

4000 करोड़ की रामायणम् की चर्चा के बीच मनोज मुंतशिर की पोस्ट, बोले- न मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां

मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुश के गानों का बचाव रामायणम् के 'मंगल रंग' से किए जाने पर किया है. उन्होंने फिल्म की कमियों को तो स्वीकार किया, लेकिन संगीत में भक्ति और कविता झलकने पर जोर दिया. 

4000 करोड़ की रामायणम् की चर्चा के बीच मनोज मुंतशिर की पोस्ट, बोले- न मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां
रामायणम् के गाने की ट्रोलिंग के बीच मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष सॉन्ग का किया बचाव
Google
नई दिल्ली:

लिरिसिस्ट और राइटर मनोज मुंतशिर ने आदिपुरुष के गानों पर सवाल उठाने वालों के लिए एक मैसेज एक्स पर शेयर किया है. उन्होंने लिखा- मैं नर्सरी राइम्स राम के लिए नहीं लिखता और ना ही कव्वाली. मनोज मुंतशिर का यह पोस्ट तब आया है जब रणबीर कपूर की 4000 करोड़ की रामायणम् का गाना मंगल रंग सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है. दरअसल, फैंस का कहना है कि यह गाना कव्वाली की तरह लग रहा है. वहीं कुछ लोगों ने तो इसे रणबीर कपूर के कुन फाया कुन की कॉपी बताया है. इसके चलते रामायणम् रिलीज से पहले चर्चा में आ गई है. 

मनोज मुंतशिर ने किया आदिपुरुष के गानों का बचाव

एक्स पर मनोज मुंतशिर ने लिखा, मनोज मुंतशिर वाला कारनामा?  बड़ी जाहिलों जैसी बात की है देश के स्वघोषित सर्वश्रेष्ठ न्यूज़ चैनल ने. मेरे भाई काश रामायण के गीतों में मेरा वाला कारनामा दोहराया जाता. आदिपुरुष बहुत ख़राब फ़िल्म थी, संवाद और भी ख़राब थे, लेकिन गीत तो देश का बच्चा-बच्चा गाता है. कभी जाइए श्री अयोध्या पूरी, गली-गली में आदिपुरुष के ही गीत बज रहे होते हैं. जो गलती मुझसे हुई, मैंने उसके लिए अनगिनत बार रामभक्तों से क्षमा मांगी और क्षमा मिली भी, लेकिन गीतों को चैलेंज मत करिए. उनमें  श्रद्धा, समर्पण और कवित्त की कोइ कमी नहीं थी.  न मैंने राम के लिए नर्सरी राइम्स लिखी न कव्वालियां. आगे लोग समझदार हैं, जानते हैं कौन कितने पानी के है. जय श्री राम.

ये भी पढ़ें- CID के एसीपी प्रद्युम्न से लेकर अभिजीत-दया ने दी बीपी सिंह को आखिरी विदाई, नम हुईं आंखें, दी श्रद्धांजलि  

रामायणम् के गाने पर कॉन्ट्रोवर्सी 

हाल ही में रामायणम् का गाना मंगल रंग 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था. ‘मंगल रंग' में भगवान राम और माता सीता के प्रेम, उनके विवाह और इस पवित्र रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है. गाने में दोनों के बीच का भावनात्मक जुड़ाव और विवाह से जुड़ी खुशियां नजर आती हैं. कई दर्शकों को इसका फिल्मांकन और भाव पसंद आया. लोगों ने इसे राम और सीता के प्रेम को दिखाने वाला सुंदर गीत बताया. हालांकि, गाने का संगीत कुछ लोगों को पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म ‘रॉकस्टार' के मशहूर गाने ‘कुन फाया कुन' से करनी शुरू कर दी. लोगों का कहना है कि दोनों गानों की धुन और संगीत का अंदाज काफी मिलता-जुलता है.

आदिपुरुष और रामायणम् के बारे में

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मनोज मुंतशिर ने 2023 में आई आदिपुरुष के हिंदी डायलॉग लिखे थे, जिसकी काफी आलोचना हुई थी. वहीं बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के बजट में केवल 392.70 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था, जिसके चलते यह डिजास्टर साबित हुई. 

रामायणम् की बात करें तो रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 4000 करोड़ में बनीं का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है. फिल्म का पार्ट 1 5 नवंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगा. इसके डायलॉग श्रीराम राघवन और नितेश तिवारी ने लिखे हैं. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के इस भजन को सुनकर बेटी राहा के साथ रणबीर कपूर करते हैं दिन की शुरूआत, KBC में बताया रामायण कनेक्शन का किया खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manoj Muntashir, Adipurush, Ramayana, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com