शाहरुख खान ने अपने #Asksrk सेशन में एक बड़ी ही मजेदार बातचीत होस्ट की. इस दौरान फैन्स ने भी खूब सवाल दागे और किंग खान खुली बाहों से एक एक को लपकते हुए मजेदार जवाब देते नजर आए. ज्यादातर लोग उनकी आने वाली फिल्म किंग को लेकर सवाल कर रहे थे क्योंकि इस फिल्म को रिलीज होने में 100 दिन बाकी हैं लेकिन कुछ लोग ऐसे भी थे जो रोमांस किंग की झलक को तरस रहे थे और इसकी नाराजगी उन्होंने इस सेशन में भी जाहिर की.
नाराज फैन ने कहा बेच दो मन्नत
आस्क एसआरके सेशन में बातचीत का मौका मिला तो एक फैन ने लिखा, सर मन्नत बेच दो. अगर आप इस बार गैलरी में नहीं आना चाहते तो. इस फैन के सवाल को अटेंशन देते हुए और नाराजगी जाहिर करते हुए शाहरुख खान ने कहा, अब नई गैलरी बना रहा हूं तो और भी चमकूंगा अपनी नई गैलरी में. उम्मीद है कि इसमें कुछ हैंडल्स भी होंगे जिन्हें मैं पकड़ सकूंगा.
Ab new gallery bana rah hoon na so aur bhi chumkunga...on the new gallery. Also hopefully will have some handle to hold onto!! https://t.co/gOUfht6iXt
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 15, 2026
एक फैन ने शाहरुख खान ने पूछा, गणपति चतुर्थी के समय त्योहार मनाने के लिए आप क्या-क्या करते हैं? इस पर शाहरुख खान ने उत्सव के दौरान की अपनी सारी प्लानिंग बता डाली. उन्होंने कहा, पत्नी आरती और पूजा करती हैं और आज रात विसर्जन करेंगे. बच्चे और दोस्त साथ में समय बिताते हैं और खूब हंसी-मजाक करते हैं. यह बहुत ही सादा और परिवार के साथ बिताया जाने वाला समय होता है. बप्पा के फेस्टिवल से जुड़ी शाहरुख खान की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं