देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी है. इस खास मौके पर एक खास गीत "मोदी सरकार तीसरी बार" राम शंकर ने बनाया है. इसे अरुण गोविल और भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा के करकमलों द्वारा मुंबई में लॉन्च किया गया. इस मौके पर संगीतकार दिलीप सेन, गायक सलमान अली समेत गेस्ट्स मौजूद रहे. अरुण गोविल ने राम शंकर को इस गीत के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मोदी सरकार तीसरी बार बहुत अच्छा गाना बना है. मैं इस गाने के लिए राम शंकर और गीत की पूरी टीम को बधाई देता हूं.
पद्मश्री अनूप जलोटा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर राम शंकर ने यह बहुत ही बेहतरीन गीत बनाया है. मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षो में कई बड़े काम किए हैं और अगले 5 साल में वह और भी कई बड़े काम करेंगे. राम शंकर ने कहा कि मैं मोदी जी का शुरू से ही बड़ा फैन रहा हूं. मेरे मन मे काफी दिनों से इच्छा थी कि उनपर कोई गीत बनाऊं. मोदी सरकार तीसरी बार उनके अतुलनीय योगदान को रेखांकित करने वाला गीत है. मैं अरुण गोविल और भजन सम्राट अनूप जलोटा जी का बेहद आभार व्यक्त करता हूं. ब्राइट आउटडोर मीडिया के योगेश लखानी का भी शुक्रिया. संगीतकार दिलीप सेन ने बताया कि राम शंकर ने जो यह गीत बनाया है वो सदियों तक याद रखा जाएगा. मोदी सरकार तीसरी बार यह टाइटल ही अपने आप मे हिट है और गायकों ने इसे बखूबी निभाया है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं