विज्ञापन
This Article is From Jun 30, 2018

अर्जुन कपूर को जन्मदिन पर मिला धमकी भरा मैसेज, एक्टर ने पोस्ट की Photo...

अर्जुन कपूर को उनकी दादी निर्मल कपूर से जल्द शादी करने के लिए धमकी भरा संदेश मिला है. अभिनेता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर यह संदेश साझा किया.

अर्जुन कपूर को जन्मदिन पर मिला धमकी भरा मैसेज, एक्टर ने पोस्ट की Photo...
26 जून को अर्जुन कपूर ने सेलिब्रेट किया अपना 33वां जन्मदिन
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने 26 जून को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. अर्जुन ने अपना जन्मदिन बहन अंशुला कपूर, पिता बोनी कपूर और सौतेली बहनें जाह्नवी-खुशी के साथ अपने मुंबई स्थित घर पर सेलिब्रेट किया. अर्जुन ने जन्मदिन का जश्न न सिर्फ अपने परिवार और करीबियों के साथ सेलिब्रेट किया. बल्कि उन्होंने फैन्स और मीडिया के साथ भी केक काटा. सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. लेकिन सबसे खास तस्वीर खुद अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर जारी की. अभिनेता ने बताया कि इस बर्थडे पर उन्हें अपनी दादी से धमकी मिली है.

मोनालिसा ने देसी अंदाज में अर्जुन कपूर को किया बर्थडे विश, ऐसे लगाये थे ठुमके

अर्जुन कपूर को उनकी दादी निर्मल कपूर से जल्द शादी करने के लिए धमकी भरा संदेश मिला है. अभिनेता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर यह संदेश साझा किया. अर्जुन ने लिखा, "जब आपकी दादी गिफ्ट में धमकी देती हैं. अनुरोध के साथ आदेश." अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर भी साझा की जिसपर लिखा है, "जल्दी करो शादी."
 
जाह्नवी कपूर ने किया झल्ला-वल्लाह पर डांस, भाई अर्जुन के गानें पर यूं लगाए ठुमके

बता दें, बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी मौना शौरी के बेटे अर्जुन कपूर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2012 में फिल्म 'इश्कजादे' के जरिए की थी. अभिनय की बात करें तो वह इन दिनों 'संदीप और पिंकी फरार', 'नमस्ते इंग्लैंड', 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' और 'पानीपत' पर काम कर रहे हैं.

VIDEO: अर्जुन कपूर से खास बातचीत ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com