बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की पर्सनल लाइफ को लेकर अचानक सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. बातें हो रही हैं कि अर्जुन कपूर की जिंदगी में मलाइका अरोड़ा की एग्जिट के बाद अब एक नई एंट्री हो गई है. अर्जुन की जिंदगी में नया प्यार आ गया है. क्या ये सच है? अर्जुन वाकई किसी को डेट कर रहे हैं? ये बात शुरू कहां से हुई? आखिर बहन अंशुला कपूर की शादी के बाद अब अचानक अर्जुन कपूर की जिंदगी में किस मिस्ट्री गर्ल की एंट्री हो गई.
मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे अर्जुन कपूर!
बात दरअसल ये है कि अर्जुन कपूर हाल में एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ नजर आए. दोनों को को हाल ही में लंदन के फेमस लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में एक साथ देखा गया. 19 जुलाई को भारत वर्सेज इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच के दौरान दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए, जिससे उनके बीच रिश्ते को लेकर चर्चाएं फिर से गरमा गई हैं. दोनों ब्लू कलर के मैचिंग आउटफिट में स्टैंड में बैठकर मैच का मजा लेते दिखे. फैंस अब सवाल कर रहे हैं कि क्या उनकी दोस्ती अब कुछ और बन चुकी है? कई यूजर्स ने तो सीधे उन्हें बधाई दे डाली.
Congratulations to Sahiba Bali and Arjun Kapoor. pic.twitter.com/hz7d478D0f
— Silly Point (@FarziCricketer) July 19, 2026
अर्जुन कपूर के बर्थडे से शुरू हुई अफेयर की चर्चा
कुछ दिन पहले साहिबा ने अर्जुन के बर्थडे पर इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए मजेदार अंदाज में विश किया था. अर्जुन की तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि सबके बेस्ट फ्रेंड को जन्मदिन मुबारक, वजन घटाना छोड़ो और केक खाओ. अर्जुन ने भी जवाब में कुछ ऐसा कहा जिससे फैंस का ध्यान खींच गया. अब स्टेडियम वाली तस्वीरों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स एक-दूसरे से पूछ रहे हैं – “क्या चल रहा है?” कुछ कमेंट्स में उन्हें कपल के रूप में देखने की खुशी जाहिर की जा रही है, तो कुछ पुरानी अफवाहों का जिक्र कर रहे हैं.
अभी तक कनफर्म नहीं किया रिलेशनशिप
अर्जुन और साहिबा दोनों ने ही इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. साहिबा खुद को सिंगल बताती रही हैं, जबकि अर्जुन का मलाइका अरोड़ा के साथ रिश्ता 2018 में शुरू हुआ था और 2024 में दोनों अलग हो गए थे. फिलहाल ये सिर्फ अटकलें हैं लेकिन दोनों की साथ वाली तस्वीरें फैंस के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जब साहिबा ने सोशल मीडिया पर अफेयर की खबरें देखीं तो अर्जुन के साथ तस्वीर शेयर कर कहा कि हर चीज पर भरोसा ना करें.

Photo Credit: social media
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं