विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2020

थानोस की चुटकी का खुल गया राज, अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया हैरतअंगेज video

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) के थानोस (Thanos) का वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

थानोस की चुटकी का खुल गया राज, अर्जुन कपूर ने पोस्ट किया हैरतअंगेज video
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग अपने रिलेशन को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. सोशल मीडिया पर भी वो खासे एक्टिव रहते हैं. उन्होंने हाल ही में एक क्रिएटेड वीडियो शेयर किया है, जो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) का थानोस (Thanos) चुटकी बजा रहा है, लेकिन उसकी चुटकी से कुछ भी नहीं हो पा रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि बॉलीवुड के मशहूर एक्टर राज कुमार (Raaj Kumar) ने उसका फ्यूज कंडक्टर निकाल लिया है. थानोस की चुटकी से फिल्म में कुछ क्यों नहीं हो रहा था इसका भी राज फनी तरीके से वीडियो में खुल गया.

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को यह क्रिएटेड वीडियो इतना पसंद आया कि उन्होंने इसे अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिया. वीडियो को हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स एंडगेम' (Avengers Endgame) और बॉलीवुड फिल्म 'तिरंगा' (Tiranga) के सीन को जोड़कर बनाया गया है. फैन्स को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो को अभी तक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि जोश ब्रोलिन ने थानोस का किरदार निभाया था.

बता दें कि हाल ही में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से एक फैन ने मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से शादी को लेकर सवाल पूछा था. जिस पर उन्होंने कहा था, 'मैं जब भी शादी करूंगा आप सबको बता दूंगा. फिलहाल तो कोई प्लान नहीं है. अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी. अभी कोई योजना नहीं है और इसके बारे में अभी सोचा भी नहीं है. मैं कुछ भी नहीं छिपाऊंगा.' अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. यही नहीं, अर्जुन कपूर ने इस बातचीत में मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत भी की. वैसे भी मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं, और फैन्स उन्हें खूब पसंद भी करते हैं.  
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arjun Kapoor, Arjun Kapoor Video, Thanos Chutki, Raaj Kumar, Thanos Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com