विज्ञापन

राज कुमार हर किसी को क्यों कहते थे जानी? वजह पता होती तो पकड़ लेते गिरेबान

राज कुमार से जुड़ा ये किस्सा जाने माने फिल्म मेकर केसी बोकाड़िया ने ANI के साथ इंटरव्यू में शेयर किया. फिल्म मेकर ने एक बार बातों-बातों में खुशी जताई थी कि राज कुमार ने कभी उन्हें जानी नहीं कहा. बल्कि हमेशा बोकाड़िया साहब कहकर पुकारते थे.

राज कुमार हर किसी को क्यों कहते थे जानी? वजह पता होती तो पकड़ लेते गिरेबान
राज कुमार सभी को क्यों कहते थे जानी?
Social Media
नई दिल्ली:

वेटरन एक्टर राज कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे यादगार स्टार्स में से एक हैं. उनका स्टारडम गजब का था. स्टाइल और तेवर भी ऐसा कि पर्दे पर हों या पर्दे के पीछे अंदाज हमेशा वही हीरो वाला रहता था. वह अपनी लार्जर देन लाइफ स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते थे. राजकुमार ने अपने सक्सेसफुल फिल्मी करियर में 70 से ज्यादा फिल्में कीं. उनके डायलॉग बोलने का अंदाज आज भी दर्शकों के जहन में ताजा है. डायलॉग के अलावा उनकी एक आदत थी जो कि फिल्मों में भी सामने आई और पर्सनल लाइफ में भी वे एक शब्द का इस्तेमाल बहुत ज्यादा करते थे.

किस शब्द के इस्तेमाल के बिना अधूरी थी राज कुमार की हर बात

हम जानते हैं कि अगर यूं सवाल किया जाए तो एकदम से आप भी जवाब नहीं दे पाएंगे कि आखिर वो कौनसा शब्द था जो राज कुमार की जुबान पर रहता था. ये शब्द था जानी. फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने फिल्म मेकर केसी बोकाड़िया ने इस बारे में एक जानकारी शेयर की थी. उन्होंने बताया, राज कुमार हर उस शख्स को जानी कहकर बुलाते थे जो उनका पुराना जानकार और करीबी होता था. दरअसल उनके कुत्ते का नाम जानी था. इसलिए वे सभी को जानी कहा करते थे. 

राज कुमार और अमिताभ बच्चन में क्या था फर्क?

केसी बोकाड़िया ने एक बार एक इंटरव्यू में राज कुमार और अमिताभ बच्चन के बीच का फर्क बताया था. उन्होंने अमिताभ बच्चन को कैल्कुलेटिव और प्रैक्टिकल इंसान बताया था. जिससे प्रोफेशनली उनसे बातचीत करना आसान हो जाता था. इससे उलट राज कुमार बहुत ही अनप्रेडिक्टेबल और इमोशनल इंसान थे. राज कुमार का रिएक्शन पूरी तरह उनके उस पल में उनके मूड पर डिपेंड करता था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raaj Kumar, KC Bokadia, Hindi News, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com