अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी (Giorgia Andriani)अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. जॉर्जिया एंड्रियानी सोशल मीडिया पर अकसर अपने मजेदार वीडियो पोस्ट कर अपने चाहने वालों का मनोरंजन करती रहती हैं, जो यकीनन उनके फैन्स को भी खूब पसंद आते हैं. अभिनेत्री ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक मजेदार रील अपलोड की है, जो अब वायरल हो रही है और उनके फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है. इस वीडियो में जॉर्जिया का चुलबुला अंदाज देखने लायक है.
जॉर्जिया ने जो लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो शेयर किया है, उसमें वे एक रेफरी के रोल में दिखाई दीं. वे पिज्जा के आखिरी टुकड़े पर होने वाली लड़ाई को सुलझाते हुए नजर आईं. गौरतलब है कि एक्ट्रेस को आए दिन अपने सभी हाउसहेल्प्स के साथ फनी रील्स बनाते हुए देखा जाता है. ऐसे में वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों हाउसहेल्प ने बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हुए हैं और जॉर्जिया उन दोनों का झगड़ा सुलझाने की कोशिश कर रही हैं. वहीं दूसरी तरफ उनकी दूसरी हाउस हेल्प हवा में पैसे उड़ाते हुए लड़ाई का मजा ले रही है. जॉर्जिया ने इस मजेदार रील को कैप्शन दिया है- 'पिज्जा के आखिरी टुकड़े के लिए अंतिम लड़ाई'.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
फैन्स को जॉर्जिया का यह मजेदार रील खूब पसंद आ रहा है और वे इस पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. काम की बात करें तो जॉर्जिया एंड्रियानी ने दक्षिण में ‘करोलिन कामाक्षी' वेब सीरीज के साथ अपनी शुरुआत की थी. उन्हें मीका सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो ‘रूप तेरा मस्ताना' में भी देखा गया था. श्रेयस तलपड़े के साथ जॉर्जिया जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू बजरंगपुर' में नजर आएंगी.
ये भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं