विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2022

'अपड़ी पोड़े पोड़े' ने पूरे देश को नाचने पर कर दिया था मजबूर, बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी सुपरहिट थे केके

केके न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि साउथ सिनेमा में भी सुपरहिट सिंगर थे, और उनका सॉन्ग 'अपड़ी पोड़े पोड़े' ने तो पूरे देश को ही नाचने पर मजबूर कर दिया था.

'अपड़ी पोड़े पोड़े' ने पूरे देश को नाचने पर कर दिया था मजबूर, बॉलीवुड ही नहीं साउथ में भी सुपरहिट थे केके
साउथ सिनेमा भी सुपरहिट थे केके
नई दिल्ली:

मनोरंजन की दुनिया से मनहूस खबरें आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का दिन दहाड़े कत्ल कर दिया गया था. वहीं अब मशहूर सिंगर केके का कोलकाता में निधन हो गया है. केके के निधन के बाद से सोशल मीडिया पर शोक संदेश लगातार आ रहे हैं, फैन्स से लेकर जानी-मानी हस्तियां तक इस खबर से सदमे में हैं. केके ने जितने सुपरहिट गाने बॉलीवुड में दिए, उसी तरह के जानदार सॉन्ग साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी उन्होंने दिए. केके के तमिल सॉन्ग 'अपड़ी पोड़े पोड़े' ने तो पूरे देश में धूम मचा दी थी. बेशक किसी को तमिल आती हो या नहीं, लेकिन वह इस गाने पर जमकर नाचे और भरपूर लुत्फ लिया.

केके इस गाने को खूब पसंद किया गया था. इस गाने में तलपती विजय और तृषा कृष्णन लीड रोल में थे. फिल्म में जोरदार एक्शन था और फिल्म को खूब पसंद भी किया गया था. लेकिन 'अपड़ी पोड़े पोड़े' गाने को आज भी की मौकों पर सुना जा सकता है. 

बता दें कि केके अपने करियर में 200 से ज्यादा गाने गा चुके थे. केके तुम मिले, बचना ऐ हसीनो, ओम शांति ओम, जन्नत, वो लम्हें, गुंडे, भूल भुलैया, हम दिल दे चुके सनम जैसी फिल्मों में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुके हैं. बता दें, महज 53 साल की उम्र में केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया. 

इसे भी देखें : कोलकाता में मशहूर गायक केके का एक कार्यक्रम के बाद निधन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KK, KK Death News, KK Songs, KK Tadap Tadap Ke Song, KK Died, KK Died By Heart Attack, KK Death, Apdi Pode Pode, Apdi Pode Pode Song, Tamil Song, Ghilli Song, Thalapathy Vijay, Trisha Krishnan, KK Tamil Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com