- दिल्ली के बाद अब मुंबई में होगा अगला रिसेप्शन
- 26 दिसंबर को मुंबई के होटल में होगा रिसेप्शन
- यहां शामिल होंगे कई बड़ी हस्तियां
नई दिल्ली:
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का रिसेप्शन गुरुवार को हो गया. इसके बाद दोनों ही सेलिब्रिटी दिल्ली से रवाना होकर मुंबई पहुंच चुके है. विरुष्का यानी 'विराट-कोहली' को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों ने ही मीडिया के सामने से फोटो खिंचवाई और फिर निकल गए. बता दें कि अब अगला रिसेप्शन मुंबई में 26 दिसंबर को होना है. यहां विराट कोहली के सभी साथी खिलाड़ी यानी टीम इंडिया के सदस्य मौजूद होंगे. वहीं अनुष्का शर्मा भी अपने बॉलीवुड के हस्तियां और फ्रेंड्स को इनवाइट करेंगी. मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में विरुष्का के बचे हुए दोस्त-यार को पार्टी देने का इंतेजाम दिया गया है.
VIDEO: विराट नहीं, बल्कि शिखर धवन ने 'भाभी अनुष्का' के साथ लगाए जमकर ठुमके
बता दें कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की गुरुवार को दिल्ली में रिसेप्शन हुआ. इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी से लेकर कई बड़ी हस्तियां यहां पहुंची. दिल्ली के होटल ताज में ग्रैंड रिसेप्शन किया गया. दोनों ही स्टार्स ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आए. ब्लैक कलर के कोट और शॉल में विराट तो वहीं रेल और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन की साड़ी में अनुष्का दिखाईं दीं. अनुष्का ने मांग में सिंदूर और गले में भारी ज्वैलरी पहनी हुई थी. भारतीय परिधान में दिखने वाली जोड़ी विरुष्का की ड्रेस डिजाइन सभ्यसाची ने किया.
आ गई विराट और अनुष्का के रिसेप्शन की PHOTOS और VIDEO, इस अंदाज में दिखी 'दमदार जोड़ी'
विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी. शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं.
VIDEO: विराट और अनुष्का की शादी का शानदार रिसेप्शन
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

#WATCH: Anushka Sharma & Virat Kohli arrive in Mumbai, will be hosting a reception on 26 December. pic.twitter.com/BFLGgWSLWr
— ANI (@ANI) December 22, 2017
आ गई विराट और अनुष्का के रिसेप्शन की PHOTOS और VIDEO, इस अंदाज में दिखी 'दमदार जोड़ी'
विराट और अनुष्का ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो रिज़ॉर्ट में शादी की थी. शादी के बाद अनुष्का और विराट साउथ अफ्रीका रवाना हो रहे हैं जहां वो टेस्ट सीरीज़ का हिस्सा बनेंगे और अनुष्का उनके साथ यहां न्यू ईयर मनाएंगीं.
VIDEO: विराट और अनुष्का की शादी का शानदार रिसेप्शन
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Anushka Sharma, Virat Kohli, Virushka Reception, Mumbai Reception, 26 December 2016