विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2024

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने विदेश जाने से पहले मुंबई के रेस्टोरेंट में खाया था ये खाना, सामने आई बिल की फोटो!

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के मुंबई में खाए खाने का बिल वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस रिएक्शन दे रहे हैं.

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने विदेश जाने से पहले मुंबई के रेस्टोरेंट में खाया था ये खाना, सामने आई बिल की फोटो!
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के खाने का बिल वायरल
नई दिल्ली:

Anushka Sharma-Virat Kohli Dosa Bill Photo: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में क्वॉलिटी टाइम बिताकर वापस विदेश लौट गए हैं. हाल ही में कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं, जिन्हें एक रेस्टोरेंट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. इसमें कपल लंच डेट पर नजर आ रहे हैं. वहीं रेस्टोरेंट ओनर ने यह भी बताया कि विराट और अनुष्का ने ना तो चिकन, ना पनीर या ना ही इटालियन डिश ट्राय की. बल्कि उन्होंने डोसा खाया. इतना ही नहीं एक बिल की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसे देखकर लोग रिएक्शन देते हुए नजर आए. 

बेन्ने बॉम्बे नाम के एक साउथ इंडियन कैफे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहुंचे थे, जो कि मुम्बई के बांद्रा में स्थित है. इसी कैफे के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया कि कुरकुरे डोसे से लेकर स्वादिष्ट इडली पोडी तक, कपल ने साउथ इंडियन डिश का भरपूर आनंद उठाया.

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पहली फोटो में विराट और अनुष्का कैफे के कर्मचारियों के साथ पोज दे रहे हैं. अनुष्का सामने खड़ी मुस्कुरा रही हैं. विराट उनके पीछे खड़े हैं. विराट ने सफेद टी-शर्ट और टोपी पहनी हुई है. दूसरी तस्वीर में उनके खाने का बिल दिखाया गया है और तीसरी तस्वीर में एक टोपी पर विराट का ऑटोग्राफ है.

कैफे ने विराट और अनुष्का की पूरी टीम के साथ एक और तस्वीर पोस्ट की, जिसमें फोटोशॉप के जरिए एक अतिरिक्त टीम सदस्य को मजाकिया ढंग से जोड़ा गया. कैप्शन में बताया गया, एक दिन जब आप काम से चूक जाते हैं. दिनेश बहुत दुखी था कि वह आज शिफ्ट पर नहीं था, इसलिए हमने उसे फोटोशॉप करके शामिल कर लिया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, Anushka Sharma, India Vs Australia 2024, IND Vs AUS 2024, Border Gavaskar Trophy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com