विज्ञापन
This Article is From Jun 06, 2020

लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा कुछ इस तरह बिता रही हैं वक्त, Photo शेयर कर कही ये बात

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Photo) का हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

लॉकडाउन में अनुष्का शर्मा कुछ इस तरह बिता रही हैं वक्त, Photo शेयर कर कही ये बात
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का फोटो हुआ वायरल
  • अनुष्का शर्मा का फोटो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस लॉकडाउन में यूं बिता रही हैं समय
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) लॉकडाउन (Lockdown) में रहने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बता दें, कोरोनावायरस (Coronavirus) के कारण देश में लॉकडाउन चल रहा है. ऐसे में सभी सेलेब्स अपने-अपने घरों में ही रह रहे हैं. हालांकि, घर में कैद रहने के बावजूद भी सेलेब्स फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं. वहीं, इन दिनों अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक फोटो शेयर किया है. इस फोटो में अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma Photo) पौधा लगाती नजर आ रही हैं, एक्ट्रेस का यह फोटो खूब वायरल हो रहा है.


इस फोटो में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने घर की खिड़की पर बैठकर पोज देती नजर आ रही हैं. फोटो को शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा ने कैप्शन में लिखा, "मैंने तुम्हें बताया था कि मुझे सारी सनलाइट स्पॉट्स पता हैं." अनुष्का शर्मा इस फोटो में हंसते हुए पोज दे रही हैं. अनुष्का ने फोटो में येलो कलर का क्रॉप टॉप पहना हुआ है, इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर की टाइट्स पहनी हुई हैं. एक्ट्रेस के इस अंदाज पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं.


बता दें कि अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी. इसके अलावा अनुष्का शर्मा ने हाल ही में आई 'पाताल लोक' (Paatal Lok) प्रोड्यूस की है, जो खूब धमाल मचा रही है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Anushka Sharma Photo Viral, Anushka Sharma Photo, Anushka Sharma In Lockdown, Anushka Sharma Instagram, Virat Kohli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com