बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव देखी जाती हैं. भले ही एक्ट्रेस इस समय फिल्मों से दूर हों, लेकिन जल्द ही उन्हें बड़े पर्दे पर कमबैक करते हुए देखा जाएगा. अनुष्का सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों से जुड़े रहने के लिए अक्सर कोई न कोई पोस्ट साझा करती रहती हैं. एक्ट्रेस ने इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं. इस वीडियो में अनुष्का अपनी लाडली बेटी वामिका के साथ खेलती नजर आ रही हैं. हालांकि वीडियो में वामिका दिखाई नहीं दे रहीं. इस वीडियो पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं.
इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए वे लिखती हैं, "मैं अपनी लिटिल गर्ल के साथ प्ले डेट पर थी और साफ तौर पर ज्यादा मस्ती मैं कर रही थी". आप वीडियो में अनुष्का शर्मा को बच्चों की तरह पार्क में खेलते हुए देख सकते हैं. गौरतलब है कि वे पार्क में अपनी बेटी को लेकर गई थीं, लेकिन वामिका से ज्यादा वे ही एन्जॉय कर रही थीं. इस वीडियो को कुछ ही देर में लाखों की संख्या में लाइक्स आ गए हैं. आम लोग से लेकर सेलेब्स तक इस पर कमेंट कर रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "छोटी बच्ची हो क्या". तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, "बच्चा कौन है आप या वामिका?". एक और यूजर मजाक में लिखते हैं, "मुझे लगा वामिका है". लोग दिल और फायर इमोजी कमेंट कर भी वीडियो पर प्यार बरसा रहे हैं. काम की बात करें तो अनुष्का झूलन गोस्वामी की बायोपिक फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं. अनुष्का की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी.
ये भी देखें: 68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में आशा पारेख को मिला दादा साहेब फालके अवार्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं